जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव : श्रीनगर- गांदरबल में हुआ अत्यंत धीमा मतदान
श्रीनगर। घाटी में निकाय चुनाव के आखिरी चरण का मतदान आज खत्म हो गया। आज श्रीनगर और गांदरबल जिले की 37 वार्डों के लिए मतदान हुआ है, हालांकि मतदान की गति काफी धीमी रही। आज के चुनाव के लिए 156 प्रत्याशी मैदान में थे, वहीं श्रीनगर के वार्ड नंबर 41, मकदूम साहिब के बछीदरवाजा मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान हुआ, प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुरुआती छह घंटों में तो मतदान काफी निराशाजनक रहा। गांदरबल जिले में 7.91 फीसदी मतदान जबकि श्रीनगर में केवल दो फीसदी मतदान हुआ।

अलगाववादियों के बंद और बहिष्कार के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।प्रशासन ने दावा किया छा कि प्रदेश में चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है और उम्मीदवारों को सुरक्षित जगहों पर रखा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने बताया था कि 250794 मतदाताओं के लिए 308 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
गांदरबल म्युनिसिपल कमेटी के 17 में से 12 वार्डों के लिए मतदान हुआ, यहां 8491 मतदाता हैं जबकि श्रीनगर नगर निगम के 25 में से 24 वार्डों पर 241043 मतदाता कुल 295 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। मतों की गणना 20 अक्टूबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications