हम शांति चाहते हैं, लेकिन पाक की गोली का मुंहतोड़ जवाब देंगे : बीएसएफ
श्रीनगर। पाकिस्तान की ओर से अंतराष्ट्रीय सीमा पर लगातार फायरिंग हो रही है। बार-बार भारत की ओर से कड़े संदेश दिए जाने के बावजूद भी पाक सबक लेने को तैयार नहीं है। लगातार पाकिस्तान जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों और भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर रहा है। पाक की ओर से हो रही फायरिंग पर भारतीय सेना भी मुहंतोड़ जवाब दे रही है। सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक डीके पाठक ने कहा कि अगर पाकिस्तानी बलों की ओर से गोलाबारी होती है तो बीएसएफ इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए बीएसएफ जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद पाठक ने कहा कि हम शांति चाहते हैं। हम चाहते है कि दोनों देशों के बीच शांति बहाल हो जाए, लेकिन पाकिस्तान शांति नहीं चाहता। अगर वो गोलाबारी जारी रहती है तो हम निश्चित तौर पर जवाबी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि पाक की ओर से नागरिक इलाकों को निशाना बनाा जा रहा है। हर बार पाक गोलाबारी की पहल करता है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में बीएसएफ के जवान शहीद हो गए थे। वहीं रिहाशयी इलाकों में हुई गोलाबारी में सांबा जिले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पाक की ओर से पिछले करीब दो महीने से गोलाबारी जारी है। जिसके कारण सीमावर्ती इलाकों से लोगों कापलायन हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications