जम्मू कश्मीर: राजौरी में बस खाई में गिरी, 7 की मौत

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले एक बस के खाई में गिर जाने से 7 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में कम से कम 15 लोग घायल भी हुए हैं। जख्मी लोगों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। हादसा राजौरी के लंबेरी इलाके में हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं। जिसके बाद लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

Jammu Kashmir bus rolled down gorge in Lamberi Rajouri several dead injured

मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन के अफसरों ने बताया है कि बस पूंछ के सुरानकोट से जम्मू की तरफ जा रही थी। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है। शुरुआत जांच में बस के खाई में गिरने की वजह ड्राइवर का कंट्रोल ना रहने और अनियंत्रित होकर पलटना सामने आ रहा है।

अफसरों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी मिल पाएगी। मरने वालों कीं संख्या बढ़ने की आशंका प्रशासन ने जताई है। राहत और बचाव दल मौके पर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+