जम्मू कश्मीर: बडगाम में आतंकियों ने बीडीसी चेयरमैन को गोली मारी, मौत
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बडगाम में ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी (बीडीसी) के चेयरमैन की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बुधवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि मृतक भूपेंद्र सिंह बडगाम के खाग से बीडीसी चेयरमैन थे। भूपेंद्र सिंह पर आतंकियों ने हमला कर उनकी हत्या कर दी।

जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों में स्थानीय नेताओं पर हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। जुलाई और अगस्त में बडगाम और पास के जिलों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्याएं की गई थीं। कई भाजपा के नेताओं को भी निशाना बनाया गया था। कश्मीर में बीते कुछ समय से आतंकी हमलों की वारदातें बढ़ी हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की भी कई घटनाएं बीते दिनों में हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications