जम्मू कश्मीर: बैंक लूटने के इरादे से आए आतंकियों ने फायरिंग कर बैंक गार्ड समेत 2 को किया घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के दक्षिणी डिस्ट्रिक्ट कुलगाम जिले की बैंक को लूटने के इरादे आए कुछ बंदूकधारियों ने फायरिंग कर बैंक गार्ड और एक नागरिक घायल कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को केस लूटने के इरादे से से जम्मू-कश्मीर बैंक की मोहम्मदडोपा शाखा में घुसपैठ करने की कोशिश की। हालांकि, बैंक गार्ड ने हमलावरों को बैंक शाखा में घुसने से रोकने के लिए फायरिंग भी की।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने ऑपन फायरिंग कर बैंक गार्ड सहित दो व्यक्तियों की घायल कर दिया। घायल हुए दोनों शख्स को इलाज के लिए जिला अस्पताल कुल्लम में भेज दिया गया है। इस फायरिंग में आशिक हुसैन के हाथ में गोली लगी है, वहीं बैंक गार्ड के पैर में गोली लगी है। इन दोनों को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।
यह भी पढ़ें: कारगिल दिवस: कारगिल के दो शहीदों के घर भेजे गए आखिर खत, क्या थी उनकी ख्वाहिश
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने दोपहर में जम्मू के कुलगाम के मोहनपोरा में जम्मू-कश्मीर बैंक की एक शाखा की में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसके कारण कुछ लोग घायल हुए हैं, हालांकि वे बैंक से लूटने में नाकाम रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कारगिल दिवस: कारगिल बैटल स्कूल जैसी ट्रेनिंग तो अमेरिकी जवानों को भी नहीं मिलती












Click it and Unblock the Notifications