जम्मू कश्मीर: सोपोर में आतंकियों ने सेना के जवान को गोली मारी, मौत
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में आतकियों ने सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को बारामुला के सोपोर कस्बे में ये घटना हुआ है। आर्मी जवान पर सोपोर के वारपोरा में हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। हमले में मारे गए जवान का नाम मोहम्मद रफी यातू के तौर पर हुई है।

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। शोपियां के इमाम साहिब इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मारा गया। पुलिस ने बताया कि सेना को सूचना मिली था कि आतंकी शोपियां के पदगुचीमें छिपे हुए हैं। सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो आतंकी गोलियां चलाने लगे। इसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी ढेर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications