जम्मू-कश्मीर: लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता
नई दिल्ली। सेना के शीर्ष कमांडर ने श्रीनगर में मंगलवार को खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की और शत्रुतापूर्ण मंसूबों को नाकाम करने के लिए उच्च स्तर की तैयारी का आश्वासन दिया। सेना ने कहा कि उत्तर कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की और इस बैठक में सेना, पुलिस, अर्धसैनिक और खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले कुछ दिनों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित पाकिस्तानी ठिकानों में आतंकियों की संख्या बढ़ी है, संघर्षविराम के उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं और सोशल मीडिया से दुष्प्रचार में तेजी आई है।

Click it and Unblock the Notifications