जम्‍मू कश्‍मीर: LoC पर पुंछ जिले के गुलपुर सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की तरफ से भारी फायरिंग, दो मजदूरों की मौत

पुंछ। पाकिस्‍तान की तरफ से शुक्रवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फायरिंग कर युद्धविराम का तोड़ा है। पाकिस्‍तान की तरफ से इंडियन आर्मी की पोस्‍ट्स को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को सुबह11 बजे अचानक ही पाक ने पुंछ के गुलपुर सेक्‍टर में फायरिंग शुरू की जिसमें सेना के दो पोर्टरों की मृत्‍यु हो गई है।

poonch

घायलों का इलाज राजौरी में जारी

गुलपुर के गांव कसलियां में फायरिंग की वजह से गांववाले दहशत में आ गए। पाकिस्‍तान की तरफ से हुई इस फायरिंग में सेना के पांच पोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से बताया जा रहा है कि दो पोर्टरों की मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर है और इनका इलाज जारी है जबकि एक को मामूली चोट आई है। घायलों का इलाज राजौरी जिले के अस्‍पताल में हो रहा है। सेना की तरफ से पाक की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा है। कइ पाक सैनिकों के घायल होने की भी आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+