जम्मू कश्मीर: शनिवार से गांदरबल में चल रहा है एनकाउंटर, एक और आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गादंरबल में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को ढेर कर दिया है। इस आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि गादंरबल में 28 सितंबर, शनिवार से ही एनकाउंटर चल रहा है और एक आतंकी उसी दिन ढेर कर दिया गया था। सेना ने शनिवार को गांदरबल में एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू किया था।

किश्तवाड़ में बड़ा क्रैकडाउन
रविवार को भी एक आतंकी ढेर हुआ था और शनिवार को एक आतंकी की लाश गांदरबल के जंगलों में मिली थी। सोमवार को भी सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। एनकाउंटर गांदरबल जिले के त्रुमखल इलाके में चल रहा है।जम्मू के रामबन में भी एक एनकाउंटर शनिवार को हुआ था। इस एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का वॉन्टेड आतंकी ओसामा और उसके दो साथी जाहिद और फारूक ढेर हुए थे। सेना का एक जवान भी इस एनकाउंटर में मारा गया था। आतंकियों ने एक घर में शरण ली हुई थी और मकान-मालिक को बंधक बना लिया था। आतंकी बटोट इलाके से भागे थे। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक से अनुरोध किया कि उन्हें छिपने की जगह दी जाए। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, 'कुछ दिनों पहले किश्तवाड़ में एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया थ। यहां पर 41 लोगों को संदिग्ध गतिविधियों के साथ देखा गया था और इसके बाद क्रैकडाउन शुरू किया गया। इनमें से एक दर्जन से ज्यादा लोग आतंकियों की मदद करने में शामिल थे और उनके बड़े साथी के तौर पर सामने आ रहे थे।'












Click it and Unblock the Notifications