Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में हंजवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद एक बार फिर से चंद घंटों के बाद ही फिरह से मुठभेड़ शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच देर रात एनकाउंटर शुरू हो गया। सेना को खबर मिली है कि इलाके में 2 से 3 आतंकी छुपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा के एक गांव तीन आतंकवादियों को घेर लिया है, जिसके बाद से दोनों तरफ से गोलियां चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार यहां आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नाइकू के यहां छिपे होने की जानकारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को हिज्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नाइकू के यहां छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना ने ये ऑपरेशन शुरू किया है। ताजा जानकारी के मुताबिक सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। ऑपरेशन अभी जारी है।

 Encounter has started at Sharshali Khrew area of Awantipora.

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक अवंतीपोरा के शारशाली ख्रू इलाके में एनकाउंटर चल रही है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की ओर से लगातार गोलियां चल रही हैं। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस भी शामिल है। सेना को सूत्रों से खबर मिली थी कि वहां दो तीन आतंकियों के छिपे हैं।

Recommended Video

    Jammu Kashmir : Hizbul Mujahideen Commander Riyaz Naikoo की सुरंग बनी मौत का रास्ता | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के साथ रविवार को हुए मुठभेड़ में सेना के कर्नल और मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। वहीं दोनों आतंकियों को मार गिराया था। हंदवाड़ा तहसील के चंजिमुल्ला गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच 20 घंटे तक मुठभेड़ चली।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+