Jammu and Kashmir: श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, एक नागरिक की भी मौत
जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में एनकाउंटर में आतंकी ढेर,
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों की गतिविधियां बढ़ गई है। श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर से मुठभेड़ शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह ही श्रीनगर के बाटामालू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। न्यूज ऐजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं सेना के एक अफसर के भी घायल होने की सूचना मिल रही है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान एक नागरिक की भी मौत हो गई। तीनों ही आतंकियों के शव बरमद कर लिए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Recommended Video

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद से दोनों और से गोलीबारी जारी है। इससे पहले सोमवार को पुलवामा के मारवाल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई घंटों तक मुठभेड़ चली थी। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस बल से सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोली बरसानी शुरु कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
वहीं मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कश्मीर के तीन युवकों का एक संगठन पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में है। पुलिस ने तीनों युवकों की पहचान कर ली। तीनों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और इलैक्ट्रिक उपकरण बरामद किए गए।
अब तक 177 आतंकियों को किया ढेर
जम्मू कश्मीर पुलिस के जीडीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि इस साल श्रीनगर में अब तक 7 ऑपरेशन में हमने 16 आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं जम्मू कश्मीर में इस साल 177 आतंकियों को 72 अलग-अलग ऑपरेशन में मार गिराया गया है। इनमें से कई आतंकियों के लिंक पाकिस्तान से जुड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications