जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में इस समय आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। ताजा जानकारी मिलने तक दो आतंकी ढेर हो चुके हैं। एनकाउंटर साउथ कश्‍मीर के शोपियां जिले में आने वाले घांड हारमिन गांव में चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीन आतंकी एक घर में छिपे हुए थे। एनकाउंटर एक बगीचे में हो रहा है और इलाका पूरी तरह से पहाड़ी है इस‍लिए सुरक्षाबलों को खासी दिक्‍कतें भी आ रही हैं।

shopian-encounter.jpg

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर शुरू की फायरिंग

पिछले हफ्ते सेना की राष्‍ट्रीय राइफल्‍स यूनिट और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने शोपियां के इमाम साहिब इलाके में दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सेना और आतंकियों की तरफ से लगातार फायरिंग जारी है और गांववालों को घर में ही रहने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक यहां पर आतंकियों के होने की इंटेलीजेंस मिली थी। इसके बाद सेना की 34 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स, जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से एक सर्च ऑपरेशन चलाया था। जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते यहां पर एनकाउंटर शुरू हो गया।

पुलिस सूत्रों की ओर से बताया गया है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने बचने के लिए भारी गोलीबारी का सहारा लिया था। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी एनकाउंटर के बारे में जानका रियां साझा की गई हैं। कुछ दिनों पहले शोपियां के श्रीमाल गांव में एक बगीचे में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सुरक्षित ठिकाने का पता लगाया था। इसके बाद यहां पर सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने एक सर्च एंड डेस्‍ट्रॉय ऑपरेशन यानी साडो लॉन्‍च किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+