Jamia Millia Islamia Incident: पूर्व कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR दर्ज
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 15 दिसंबर को जिस तरह से दिल्ली के जामिया इलाके में हिंसा हुई, उसके बाद पुलिस ने तमाम उपद्रवी तत्वों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के भी शामिल होने का आरोप है। इस मामले में अब पुलिस ने पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनके नाम को एफआईआर में आरोपी के तौर पर दर्ज किया गया है।

बता दें कि रविवार को नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ पूर्वोत्तर के तमाम राज्यों, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। जामिया के छात्रों ने भी इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया, लेकिन यह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस को इन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी, पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजी, आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ तमाम छात्रों ने मोर्चा खोल दिया और रविवार देर रात पुलिस मुख्यालय को घेर लिया। जामिया का आरोप है कि पुलिस ने बिना अनुमति कैंपस में जबरन प्रवेश किया और छात्रों व स्टाफ के साथ मारपीट की।












Click it and Unblock the Notifications