राजनाथ सिंह की सख्ती के बाद जयशंकर ने PAK की खोली पोल, SCO में आतंकवाद पर बेनकाब की पाकिस्तान की चाल
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के ज्वाइंट स्टेटमेंट में आतंकवाद का जिक्र न होने पर भारत ने सख्त आपत्ति जताई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के चिंगदाओ में आयोजित बैठक में साझा बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। रक्षा मंत्री के इस फैसले को अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी सपोर्ट किया है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि SCO का उद्देश्य ही आतंकवाद से लड़ना है, लेकिन एक सदस्य देश इसके जिक्र पर सहमत नहीं था। उन्होंने देश का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि, 'आप अंदाजा लगा सकते हैं कौन है।' माना जा रहा है कि उनका इशारा पाकिस्तान की ओर था।

SCO में सर्वसम्मति से होते हैं फैसले, भारत ने दिखाई सख्ती
जयशंकर ने बताया कि SCO में सभी निर्णय सर्वसम्मति से होते हैं। जब आतंकवाद पर कोई जिक्र नहीं हुआ, तो राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत ऐसा बयान साइन नहीं करेगा। इसके चलते पूरी बैठक से संयुक्त वक्तव्य जारी नहीं हो सका।
#WATCH | Delhi: EAM Dr S Jaishankar says, "The SCO was formed with the objective of fighting terrorism. When Rajnath Singh went to the Defence Ministers' Meeting and there was a discussion on the outcome document, one country said they do not want a reference to that. Rajnath… pic.twitter.com/AqL4FFmuUG
— ANI (@ANI) June 27, 2025
पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र नहीं, पाकिस्तान के मुद्दे को शामिल किया गया
भारत ने SCO बैठक में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को उठाया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। लेकिन ड्राफ्ट बयान में इस हमले का कोई जिक्र नहीं किया गया। उल्टे पाकिस्तान के आग्रह पर 11 मार्च को जैफर एक्सप्रेस अपहरण कांड को बयान में जगह दी गई।
'डबल स्टैंडर्ड बर्दाश्त नहीं' पाकिस्तान पर भी जमकर बरसे राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों की निंदा की और कहा कि, 'कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को नीति के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और आतंकियों को शरण देते हैं। ऐसे दोहरे मापदंड नहीं चल सकते।' उन्होंने पाकिस्तान का बिना नाम लिए इसे SCO के मूल सिद्धांतों के खिलाफ बताया।












Click it and Unblock the Notifications