पाकिस्तान के निशाने पर NSA अजीत डोभाल, जैश के आतंकी ने किया सनसनीखेज खुलासा
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुंजवानी इलाके से 6 फरवरी गिरफ्तार किए गए लश्कर-ए-मुस्तफा के चीफ हिदायतुल्लाह मलिक ने शनिवार को पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी ने बताया कि पाकिस्तान कई महीनों से भारतीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल पर हमले की साजिश रच रहा है। बता दें कि पकड़े गए आतंकी के पास से एनएसए अजीत डोभाल की रेकी का एक वीडियो बरामद किया गया है, जिसके बाद से एनएसए कार्यालय और अजीत डोभाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Recommended Video
आपको बता दें कि साल 2016 के उरी सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट हमले के बाद से अजीत डोभाल, पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकी समूहों के निशाने पर हैं। अजीत डोभाल भारत के सबसे व्यक्तियों में से एक हैं। जैश-ए-मोहम्मद के खुलासे के बाद एनएसए अजीत डोभाल के संभावित खतरे से सुरक्षा एजेंसियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है। दिल्ली और श्रीनगर के अधिकारियों ने कहा कि डोभाल के कार्यालय के एक विस्तृत वीडियो के बारे में जानकारी 6 फरवरी को गिरफ्तार किए गए शोपियां निवासी जैश ऑपरेटिव हिदायतुल्लाह मलिक से पूछताछ के दौरान पता चली।
यह भी पढ़ें: कश्मीर: लश्कर आतंकी जहूर अहमद गिरफ्तार, कुलगाम में 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या में था वांछित
आतंकी हिदायतुल्लाह मलिक ने पूछताछ में बताया कि एनएसए अजीत डोभाल पर हमले के मकसद से उनके कार्यालय का रेकी वीडियो बनाया था। आतंकी के खुलासे के बाद एनएसए अजीत डोभाल के ऑफिस और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकि ने बताया कि वह जम्मू में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सुरक्षाबलों के मुताबिक हिदायतुल्लाह मलिक को पकड़ने का ऑपरेशन पिछले महीने जनवरी से शुरू किया गया था। हिदायतुल्लाह ने शहर के भटिंडी इलाके में घर किराये पर लिया था। मलिक से पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया था।












Click it and Unblock the Notifications