जयराम रमेश पर महेश जेठमलानी ने ‘Chinese pet’ होने का आरोप क्यों लगाया ? जानिए

राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील महेश जेठमलानी ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक चीनी टेलीकॉम से उनके कथित रिश्तों पर सफाई मांगी है।

jairam-ramesh-is-a-chinese-pet-mahesh-jethmalani-on-congress-leader-s-relations-with-china

राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने चीन से रिश्तों को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि जयराम के उस चाइनीज कंपनी के साथ ताल्लुकात रहे हैं, जिसे कई देशों ने सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए प्रतिबंधित कर रखा है। इस दौरान जेठमलानी ने कांग्रेस नेता को 'चाइनीज पेट' तक कह दिया है। जयराम रमेश पर यह गंभीर आरोप उस दौरान लगा है, जब वे मीडिया वालों के सवाल पूछने पर उन्हें बलपूर्वक रोकने के लिए आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं।

महेश जेठमलानी ने जयराम को कहा-चाइनीज पेट

महेश जेठमलानी ने जयराम को कहा-चाइनीज पेट

राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर उनके चीन से ताल्लुकातों को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'चीन का पालतू' तक कह दिया है। पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधने के बाद मंगलवार को जेठमलानी ने जयराम की किताब के अंश शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि वे चीन की प्रतिबंधित टेलीकॉम कंपनी के लिए 2005 से ही लॉबिंग कर रहे थे। गौरतलब है कि कांग्रेस चीन से सीमा विवाद को लेकर लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करती रही है और कई तरह के सनसनीखेज दावे कर चुकी है।

'जयराम रमेश भारत-विरोधी और चीन समर्थक लाइन लेते दिख रहे हैं'

'जयराम रमेश भारत-विरोधी और चीन समर्थक लाइन लेते दिख रहे हैं'

न्यूज एजेंसी एएनआई से जेठमलानी ने उनके बारे में कहा है, 'जहां तक जयराम रमेश के चीन के पालतू होने का सवाल है तो यह बहुत ही स्पष्ट है। मैंने एक लिंक शेयर किया है, जिसमें चीनी उनकी तारीफ कर रहे हैं और भारत सरकार को बता रहे हैं कि वह जो कुछ भी कह रहे हैं उसपर ध्यान दे.....एक जिम्मेदार भारतीय के नाते मुझे चिंता है कि वो संवेदनशील सीमा के मसले पर भारत की स्थिति को चुनौती दे रहे हैं।' उन्होंने सवाल किया कि 'मुझे इस बात कि चिंता है कि ऐसे बैकग्राउंड वाले किसी व्यवक्ति से अगर यह एक सांसद से जानकारी की भावना से किया गया था तब कुछ भी गलत नहीं था। लेकिन, आप (जयराम रमेश) भारत-विरोधी और चीन समर्थक लाइन लेते दिख रहे हैं...... आप भारत की वास्तविक चिंता के बारे में बात कर रहे हैं या प्रेरित हित से..... '

चीनी कंपनी से अपने संबंधों का खुलासा करें जयराम- जेठमलानी

चीनी कंपनी से अपने संबंधों का खुलासा करें जयराम- जेठमलानी

इससे पहले जेठमलानी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें जयराम के किताब के अंश को शेयर कर उनकी कथित पोल खोलने की कोशिश की थी। उन्होंने लिखा था, '2005 से ही जयराम रमेश चीनी टेलीकॉम कंपनी Huawei की भारतीय गतिविधियों के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। Huawei को सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए कई देशों में बैन कर दिया गया है। जयराम रमेश अब चीन पर भारत सरकार के रुख पर सवाल उठाते हैं। उन्हें Huawei से अपने संबंधों का खुलासा करना आवश्यक है।'

दिग्विजय के बयान को लेकर भी चर्चा में हैं जयराम

दिग्विजय के बयान को लेकर भी चर्चा में हैं जयराम

राज्यसभा सांसद ने जयराम रमेश को लेकर इतने गंभीर आरोप तब लगाए हैं जब कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की ओर से 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर की गई टिप्पणी को लेकर भी वह चर्चा में हैं। दिग्विजय सिंह से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके बयान पर सफाई मांगी गई तो जयराम रमेश बलपूर्वक पत्रकारों को धक्का देते नजर आए।

दिग्विजय के बयान पर पहले ही मचा है बवाल

दिग्विजय के बयान पर पहले ही मचा है बवाल

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय सेना की ओर से 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार हमला बोला था। पार्टी ने पुलवामा आतंकी हमले पर भी कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गए थे। दरअसल, दिग्विजय ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि केंद्र सरकार अभी तक सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा आतंकी हमले की रिपोर्ट संसद में पेश नहीं कर सकी है और सरकार इन मुद्दों पर सिर्फ झूठ फैला रही है। वैसे कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी उनके बयान से किनारा कर चुके हैं।


Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra में Jairam Ramesh ने Media को क्यों मारे धक्के ? | Digvijay Singh | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+