क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Bird flu: मध्य प्रदेश में कड़कनाथ मुर्गे में मिला बर्ड फ्लू वायरस, फार्म के सभी मुर्गों को मारा गया

Google Oneindia News

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कड़कनाथ मुर्गों में भी बर्ड फ्लू का वायरस पाया गया है। काफी महंगे बिकने वाले मुर्गों में फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन इसके आसपास के मुर्गों को मारने में जुटा है। फार्म के सभी मुर्गों और चूजों को भी मार दिया गया है। मध्य प्रदेश के झाबुआ के रुडीपाड़ा गांव में एक फार्म में कड़कनाथ मुर्गों में बर्ड फ्लू का वायरस मिला है।

Recommended Video

Bird Flu In Delhi: बर्ड फ्लू का खौफ, 2 नगर निगमों ने Chicken की Sale पर लगाया Ban | वनइंडिया हिंदी
फॉर्म के सभी मुर्गे मारे गए

फॉर्म के सभी मुर्गे मारे गए

झाबुआ की थांदला तहसील के गांव रूंडीपाडा में कडकनाथ मुर्गों के बर्ड फ्लू मिला है। ये फॉर्म यहीं के विनोद चलाते हैं। मुर्गों में बीमारी का शक होने पर सेंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला, भोपाल को भेजे गए थे। जांच के बाद पाया गया कि मुर्गों में बर्ड फ्लू है। इस फार्म में तीन हजार से ज्यादा मुर्गे और 2800 चूजे थे। सभी को मार कर दबा दिया गया है।

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

झाबुआ प्रशासन वायरस मिलने के बाद चारा-दाना, अण्डे आदि को जमीन में दबाने और आसपास की जगह को सैनिटाइज करने का काम कर रहा है। जहां मुर्गे संक्रमित पाए गए हैं। उसके एक किलोमीटर के क्षेत्र के सभी मुर्गों को एहतियातन मारा जाएगा। वहीं करीब दस किमी के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित करते हुए मुर्गों से नमून इकट्ठे किए जाएंगे। मध्यप्रदेश के प्रदेश के 18 जिलों में अब तक कौवों, मुर्गों और पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

कड़कनाथ चिकन के रेट काफी ज्यादा

कड़कनाथ चिकन के रेट काफी ज्यादा

कड़कनाथ मुर्गे के मीट रेट दूसरे चिकन से कई गुना होते हैं। इनका अंडा भी सबसे महंगा बिकता है। 20 से 30 रुपए तक इसका अंड़ा बिकता है। कड़कनाथ ब्रीड की एक मुर्गी की कीमत इस वक्त 3 से 4 हजार रुपए है। वहीं चिकन की बात की जाए तो कड़कनाथ मुर्गे की एक किलो गोश्त की कीमत 1500 रुपए के करीब है। बता दें कि केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और दिल्ली में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- बर्ड फ्लू से चिकन और अंडे के कारोबार पर मार, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में दामों में भारी गिरावट

Comments
English summary
Bird flu found in kadaknath chicken in madhya pradesh jhabua
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X