कोरोना के कारण चुनाव टालने की कांग्रेस नेता की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट का सवाल- क्या आप मंगल ग्रह पर रहते हैं
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में अगले महीने चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावों से ऐन पहले कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट में कोरोना के चलते चुनावों को टालने की मांग की।
नई दिल्ली, 31 जनवरी। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में अगले महीने चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावों से ऐन पहले कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट में कोरोना के चलते चुनावों को टालने की मांग की। कोर्ट ने शर्मा की याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया। उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता की याचिका को तुच्छ बताते हुए पूछा कि क्या आप मंगल ग्रह पर रह रहे हैं क्योंकि कोरोना के मामले घट रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए शिव कुमार बेरिया
बता दें कि शर्मा ने कोरोना की तीसरी लहर का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि तीसरी लहर में ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए चुनावों को फिलहाल के लिए टाला जाए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों को महामारी की तीसरी लहर के दौरान आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के वितरण की योजना प्रस्तुत करने का निर्देश देने की भी मांग की।
उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि वह सरकारों को ऑक्सीजन की उपलब्धता और वितरण के लिए योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दे और चुनाव आयोग को सभी पांच राज्यों में कुछ हफ्तों या महीनों के लिए चुनाव स्थगित करने का निर्देश दे। बता दें कि उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में 10 फरवरी से विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं और यह 7 मार्च को समाप्त होंगे। वहीं, चुनावों के परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications