सलमान सेट पर मेरे कपड़े और जूते संभालते थे, मैंने ही दिलाया था फिल्मों में काम: जैकी श्रॉफ
सलमान सेट पर मेरे कपड़े और जूते संभालता था, मैंने ही दिलाया था फिल्मों में काम: जैकी श्रॉफसलमान मेरी फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर था, उसने मेरे कपड़े और जूते उठाए हैं: जैकी श्रॉफ
मुंबई, 18 मई: सलमान खान की फिल्म 'राधे: मोस्ट वाटेंड भाई' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी एक अहम रोल में दिखे हैं। सलमान खान और जैकी श्रॉफ को बॉलीवुड में अच्छे दोस्त माना जाता है। जैकी श्रॉफ ने राधे की रिलीज के बाद एक बातचीत में अपने और सलमान के रिश्तों पर बात की है। उन्होंने कहा है कि वो सलमान को आज से नहीं बल्कि 35 साल से जानते हैं और उनको भाई की तरह मानते हैं। जैकी ने ये भी कहा कि सलमान को फिल्मों में पहला ब्रेक दिलाने वाले भी वही हैं।

वो मेरे कपड़े और जूते संभालते थे
जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान को वो तब से जानते हैं, जब सलमान मॉडल हुआ करते थे। फिर असिस्टेंट डायरेक्टर बने। जैकी ने कहा कि 1988 में मैं फलक की शूटिंग कर रहा था तो सलमान असिस्टेंट डायरेक्टर थे। वो मेरे कपड़े और जूते संभालते थे।

मैंने ही सलमान को पहली फिल्म दिलाई
जैकी का कहना है कि सलमान ने मुझे हमेशा ही बड़ा भाई माना है और मैं भी उसको छोटा भाई मानता हूं। जब सलमान खान असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे तो मैं उनकी तस्वीरें उन प्रड्यूसर्स को दिखाता था जिनके साथ मैं काम कर रहा था। जैकी कहते हैं कि सलमान खान को पहचान भले फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली लेकिन इंडस्ट्री में ब्रेक मेरी वजह से मिला था। मेरे कहने पर ही उनको सबसे पहले केसी बोकाडिया के साले ने काम दिया था।

सलमान भी मेरा ध्यान रखता है
जैकी का कहना है कि अब सलमान खान उनका ध्यान रखते हैं। जब भी कुछ बड़ा आता है तो वह सबसे पहले मेरे बारे में सोचते हैं। बता दें कि राधे से पहले आई सलमान की फिल्म भारत में भी जैकी थे। दोनों की साथ में पहले भी कई फिल्में आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications