मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय के चलते Zomato का ऑर्डर कैंसिल करने वाले शख्स को पुलिस ने दी चेतावनी
जबलपुर। मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय के चलते ऐप बेस्ड कंपनी जोमैटो का ऑर्डर कैंसिल करने वाले शख्स को पुलिस ने चेतावनी दी है। पूरा मामला उस समय सामने आया जब जबलपुर के रहने वाले पं. अमित शुक्ल ने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया, लेकिन मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय का नाम पता चलते ही उन्होंने कंपनी से डिलीवरी ब्वॉय बदलने के लिए कहा। दूसरी ओर कंपनी ने इससे इनकार कर दिया तो अमित शुक्ल ने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया। यही नहीं अमित शुक्ल ने पूरा वाक्ये को लेकर ट्वीट भी किया जिसके बाद पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस मामले में जबलपुर पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

जोमैटो मामले में जबलपुर पुलिस ने भेजा नोटिस
जबलपुर के एसपी अमित सिंह ने कहा, "जोमैटो मामले में हमने अमित शुक्ल (ट्विटर यूजर जिसने डिलीवरी मैन के धर्म को लेकर ऑर्डर कैंसिल किया था) को नोटिस जारी किया है। उसे चेतावनी दी जाएगी, अगर उसने संविधान की मूल भावना के खिलाफ कुछ भी ट्वीट किया तो कार्रवाई की जाएगी। उस पर निगरानी रखी जा रही है।" यही नहीं जबलपुर के एसपी ने आगे कहा कि अगर 6 महीने में अमित शुक्ल ने ऐसा कोई भी ट्वीट किया तो उसे जेल भी भेजा जा सकता है।

'अगर संविधान की मूल भावना के खिलाफ ट्वीट किया तो कार्रवाई'
बता दें कि जबलपुर के रहने वाले अमित शुक्ल ने मंगलवार की रात को ट्वीट करके बताया, "मैंने फूड-डिलीवरी ऐप जोमैटो से खाने का ऑर्डर दिया था। कंपनी ने मेरे ऑर्डर के लिए एक गैर-हिंदू डिलिवरी ब्वॉय का नाम भेजा। इस पर मैंने जोमैटो से डिलिवरी ब्वॉय बदलने के लिए कहा, लेकिन कंपनी ने राइडर बदलने से मना कर दिया। इस पर मैंने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया। वहीं कंपनी ने मेरा रिफंड देने से मना कर दिया। इस पर मैंने कहा कि आप मुझे डिलिवरी लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकते, मैं ऑर्डर नहीं लेना चाहता और रिफंड भी नहीं चाहिए।"

जबलपुर के अमित शुक्ल ने कैंसिल किया था ऑर्डर
अमित शुक्ल की तरफ से किए गए इस ट्वीट पर जोमैटो कंपनी ने अपने जवाब में लिखा, "खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है।" जोमैटो के इस जवाब के बाद यूजर्स ने अमित शुक्ल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। वहीं विवाद बढ़ने पर अमित शुक्ल ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि संविधान सभी को धार्मिक स्वतंत्रता देता है। सावन का महीना चल रहा है, इसलिए मैंने मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय को बदलने का अनुरोध किया। मैं अब जोमैटो से कुछ भी ऑर्डर नहीं करूंगा।
जोमैटो के फाउंडर ने भी किया था ये ट्वीट
बता दें कि पूरे मामले जोमैटो इंडिया के साथ-साथ जोमैटो के फाउंडर दीपेंद्र गोयल ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, "हम भारत के विचारों और हमारे ग्राहकों-पार्टनरों की विविधता पर गर्व करते हैं। हमारे इन मूल्यों की वजह से अगर बिजनेस को किसी तरह का नुकसान होता है तो हमें इसके लिए दुख नहीं होगा।"
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications