J&K: हिमस्खलन की चपेट में आकर तीन सैन्य अधिकारियों की मौत, 1 जवान जख्मी

श्रीनगर। कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आकर तीन सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई है, वहीं एक जवान जख्मी हुआ है। हादसा कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में हुआ है। हिमस्खलन ने सेना की एक पोस्ट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पोस्ट पूरी तरह से तबाह हो गई और ये जवान बर्फ में दब गए। इस हादसे में तीन आर्मी अफसरों की मौत हो गई है, वहीं एक जवान घायल है। हिमस्खलन की चपेट में आकर 39 साल के कमलेश सिंह, 33 साल केनायक बलबीर और 25 साल के राजेंद्र की मौत हुई है।

कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आकर तीन सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई है, वहीं एक जवान जख्मी हुआ है।

इस सर्दी के मौसम में घाटी में हिमस्खलन से जानमाल के नुकसान की खबरें लगातार आ रही हैं। हाल ही में कई ऐसे हादसे हुए हैं। 18 जनवरी को जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में स्वीडन के एक स्कीयर की हिमस्खलन में दबने से मौत हो गई थी। गुलमर्ग के इंटरनेशनल टूरिस्ट रिजॉर्ट के पास यह हादसा हुआ। हिमस्खलन में दो स्कीयर फंसे थे, जिनमें से स्वीडन के डेनियल की दबने से मौत हो गई। दूसरे स्कीयर को पुलिस की बचाव टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इसके बाद चंडीगढ़ स्थित हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान ने जम्मू कश्मीर में बांदीपुरा, गंदरबल और कुपवाड़ा जिले के इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बताते हुए बर्फबारी के दौरान यहां जाने से बचने की बात कही थी। करीब एक महीने पहले 5 जनवरी को एक बड़े हादसे में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक यात्री बस के हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद 12 लोगों की मौत हो गई थी। कुपवाड़ा जिले के तंगधार में ये हादसा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+