J&K:कुपवाड़ा में एलओसी के पास एक आतंकवादी को पुलिस ने किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार किया बरामद

J&K:कुपवाड़ा में एलओसी के पास एक आतंकवादी को पुलिस ने किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार किया बरामद

J&K: जम्मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास सुदपोरा में एक आतंकवादी को पुलिस ने मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि उसके पास से भारी हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

kupwara

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट करके बताया कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास सुदपोरा में एक विदेशी आतंकवादी मारा गया। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। तलाशी जारी है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और 23 आरआर सेना ने मिली जानकारी के इनपुट के आधार पर जिले की तहसील खारी के वन क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर तेजी से काम करते हुए जेके पुलिस और 23 आरआर सेना का एक संयुक्त तलाशी अभियान जंगल क्षेत्र में शुरू किया गया था और संदिग्ध ठिकाने स्थानों की तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया कि ये तलाशी शाम तक जारी रही। इस तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और अन्य चीजों के साथ हथियार और गोला बारूद से बरामद किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+