तो क्या लश्कर के संपर्क में हैं जम्मू कश्मीर के विधायक इंजीनियर राशिद!
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने जो बयान दिया है उससे लगता है कि पाकिस्तान के आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ उनके काफी गहरे रिश्ते हैं और वह संगठन के संपर्क में हैं।

वैसे तो राशिद अक्सर ही विवादित बयान देते रहते हैं लेकिन इस बार तो उन्होंने एक नेता को आंतकी संगठन लश्कर के हवाले करने की धमकी दे डाली है।
पढ़ें-आईएसआईएस ने कहा कश्मीर से मिलेगी गुड न्यूज
राशिद ने बीजेपी नेता को धमकी दी है र कहा कि अगर उन्होंने अपना मुंह बंद नहीं किया तो उन्हें आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हवाले कर दिया जाएगा।
बीजेपी की स्थानीय इकाई के मुताबिक, पुलवामा में धरने पर बैठे राशिद और उनके समर्थकों की बीजेपी समर्थकों से झगड़ा हो गया था। तभी राशिद ने बीजेपी के एक सदस्य को लश्कर की धमकी दी।
हालांकि वीडियो क्लिप में यह साफ नहीं पता चल पा रहा है कि वह यह धमकी किसे दे रहे हैं। पुलवामा में बुधवार को हुई मुठभेड़ के दौरान एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष अक्टूबर में राज्य में बीफ पर लगी पाबंदी के विरोध में राशिद ने बीफ पार्टी का आयोजन किया था। इसके बाद यहां पर नया विवाद शुरू हो गया था। इसकी वजह से भड़के बीजेपी के विधायकों ने जम्मू कश्मीर विधानसभा के अंदर ही उन पर हमला कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications