राहुल को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोके जाने से भड़के शशि थरूर, जमकर बोला राज्यपाल पर हमला

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म कर दिया गया। इसके बाद हालात का जायजा लेने के लिए कश्मीर जाने का प्रयास कर रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं को राज्य प्रशासन ने शनिवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी और उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया था। ऐसे में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर भड़कते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि स्पष्ट है कि राहुल गांधी के लिए कश्मीर के दौरे का राज्यपाल का आमंत्रण संजीदा नहीं था।

J&K Governor invitation to Rahul Gandhi not sincere says shashi tharoor

थरूर ने ट्वीट किया कि 'कोई हैरानी नहीं हुई जब संसद में कश्मीर पर चर्चा के वक्त सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल को अनुमति देने को लेकर कोई जवाब नहीं मिला। सरकार इस बारे में साफ नहीं करती की वह क्या कर रही है।' शशि थरूर ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया था जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर रोके जाने का वीडियो था। वीडियो के साथ राहुल ने लिखा था कि- 'जम्मू और कश्मीर के लोगों को आजादी मिले 20 दिन हो चुके हैं और नागरिक स्वतंत्रता पर अंकुश लगा दिया गया है। जब हमने श्रीनगर आने की कोशिश की तो विपक्ष और प्रेस द्वारा रोक दिया गया।' दरअसल, कुछ दिन पहले राहुल ने कहा था कि सरकार भले दावा कर रही हो लेकिन राज्य में स्थिति सामान्य नहीं है। तब उनके इस बयान पर मलिक ने कहा था कि उनका दौरा कराने के लिए वह एक विमान भेजेंगे।

बता दें कि शनिवार को जब राहुल गांधी घाटी जाने की कोशिश कर रहे थे, उस समय उनके साथ माकपा, भाकपा, द्रमुक, राकांपा, जद(एस), राजद, एलजेडी और तृणमूल कांग्रेस के नेता भी थे। उनके साथ कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और के. सी. वेणुगोपाल, माकपा नेता सीताराम येचुरी, तिरुची शिवा (द्रमुक), शरद यादव (एलजेडी), दिनेश त्रिवेदी (तृणमूल कांग्रेस), डी राजा (भाकपा), मजीद मेनन (राकांपा), मनोज झा (राजद) और जद (एस) के डी कुपेन्द्र रेड्डी थे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राजौरी में गहरी खाई में गिरी बस, 7 मरे, 25 घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+