J&K: कुपवाड़ा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

श्रीनगर, 26 मई। एक बड़ी खबर कश्मीर से है, जहां के कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में 3 आतंकी को मार गिराया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि सेना ने सभी तीन आतंकवादियों को मार दिया है, ये सभी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। आतंकियों की पहचान की जा रही है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार,गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

J&K: सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को किया ढेर

Recommended Video

      Jammu Kashmir Encounter: Baramulla Encounter में 3 आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद | वनइंडिया हिंदी

      जम्मू-कश्मीर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुपवाड़ा के एक गांव से कुछ आतंकी देखे गए है और इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, आंतिकयों को जैसे ही इसकी भनक लगी, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने भी गोली चलाई, जिसमें तीन आंतकियों को मौत के घाट उतार दिया गया।

      22 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए

      गौरतलब है कि कश्मीर में सेना और पुलिस ने आंतकियों का सफाया करना के लिए ज्वाइंट ऑप्रेशन चलाया हुआ है। जिसके तहत अभी तक 22 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इस ज्वाइंट ऑप्रेशन का मकसद घाटी को आंतकमुक्त करना है।

      टीवी कलाकार अमरीन भट को गोली मार दी

      आपको बता दें कि सेना के इस कदम के बाद भी आंतकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को बडगाम में आतंकियों ने टीवी कलाकार अमरीन भट को गोली मार दी। अमरीन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। फायरिंग में अमरीन का 10 साल का भतीजा भी घायल हुआ है, भतीजे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वारदात में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी शामिल थे। लेकिन आज कुपवाड़ा में जो तीन आतंकी मारे गए हैं, वो अमरीन को मारने वाले ही आतंकी थे, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+