J&K DDC polls:सिर्फ एक हिंदू परिवार वाली सीट से जीतने वाले BJP उम्मीदवार इकबाल मलिक कौन हैं ?
नई दिल्ली- जम्मू-कश्मीर (jammu and kashmir) में हाल ही में संपन्न हुए 280 सीटों वाले डीडीसी चुनाव (ddc elections) में जीतने वाले 278 उम्मीदवारों को सोमवार को शपथ दिलाई जा रही है। प्रदेश में यह पहला मौका है, जब वहां के जन-प्रतिनिधि जम्मू-कश्मीर की नहीं भारत की संविधान की शपथ लेंगे। इस चुनाव में जम्मू-कश्मीर की जनता ने इस बार ऐसे कई लोगों को अपना जनप्रतिनिधि चुना है, जिनमें से कोई होममेकर है तो कोई वकील या कोई पहले टीचर रह चुका है। लेकिन, सबने बड़े नेताओं को धूल चटाया है। हम बात एक ऐसे ही जनप्रतिधि की करने जा रहे हैं, जो पूर्व में नौकरशाह रह चुके हैं और उन्होंने एक बड़े राजनेता को वोटों के काफी अंतर से हराया है।

एकमात्र हिंदू परिवार वाली सीट पर भी बहुत ज्यादा वोट मिले
इकबाल मलिक (Iqbal Malik)जम्मू-कश्मीर के पूर्व नौकरशाह रहे हैं। वह डिप्टी कमिश्नर पद से रिटायर कर चुके हैं। उन्होंने राजौरी जिले की दरहल सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता है। इन्होंने नेशनल कांफ्रेंस के बड़े नेता परवेज राशिद को डीडीसी जैसे चुनाव में 3,748 वोटों से हराया है। इनकी जीत की खासियत ये रही है कि इन्हें उस चुनाव क्षेत्र में 11,481 वोट मिले हैं, जहां सिर्फ एक हिंदू परिवार रहता है। ऐसी सीट पर जहां सिर्फ मुसलमान आबादी है, वहां भारतीय जनता पार्टी से लड़कर फारूक अब्दुल्ला की पार्टी के प्रत्याशी को इन्होंने भारी मतों से पराजित किया है, इसलिए इलाके में इनकी खूब चर्चा हो रही है। ऐसा भी नहीं है कि ये अचानक भाजपा में आए हैं। इनका राजनीतिक करियर बीजेपी में आने से भी पुराना है।

पीएम मोदी की मुरीद बनकर भाजपा से जुड़े
मोहम्मद इकबाल मलिक पिछले साल जुलाई में कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इन्होंने अपने साथ कांग्रेस के करीब एक दर्जन प्रदेश और ब्लॉक स्तर के दूसरे नेताओं को भी भाजपा का कमल थमाया था। तब इन्होंने बीजेपी में शामिल होने का कारण ये बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे ने अल्पसंख्यक समुदाय के अंदर एक सुरक्षा की भावना पैदा की है। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों की वजह से बीजेपी को लेकर अल्पसंख्यकों के मन में जो गलतफहमियां थीं, उसे दूर कर दिया है।

...तो इसलिए छोड़ी थी कांग्रेस
कांग्रेस में रहते हुए इकबाल मलिक दो बार राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत नहीं पाए थे। इन्होंने 5 जुलाई, 2019 को कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को जो इस्तीफा भेजा था,उसमें इसकी वजह ये बताया था कि पार्टी नेतृत्व कोमा में चला गया है। उनके शब्द थे, 'पार्टी नेतृत्व कोमा में चला गया है। यहां हमारी बातों को सुनने के लिए कोई नहीं है। इसलिए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।'(ऊपर की तीनों तस्वीरें-फाइल)

J&K में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है
जम्मू-कश्मीर में 8 चरणों में डीडीसी चुनाव में 280 में से सिर्फ 278 के नतीजे आ पाए हैं। दो सीटों पर पीओके के उम्मीदावरों की वजह से तकनीकी आधार पर मतगणना रोक दी गई थी। इसमें सात दलों के गुपकार गठबंधन को सबसे ज्यादा 110 सीटें मिलीं। लेकिन,अकेले लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। निर्दलीय उम्मीदवारों को 50 सीटें मिलीं और कांग्रेस ने 26 सीटों पर कामयाबी पाई। गुपकार दलों में नेशनल कांफ्रेंस को 67 और पीडीपी को 27 सीटें मिलीं।
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम












Click it and Unblock the Notifications