जम्मू-कश्मीर: IED ब्लास्ट में सेना का वाहन क्षतिग्रस्त,सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सोपोर में आतंकवादियों ने एक बार फिर से सेना के वाहन को निशाना बनाया। सोपोर में IED ब्लास्ट में सेना का वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बारामूला जले के सोपोर में सेना के वाहन पर आईईडी धमाका हुआ। मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सोपोर के बाहरी इलाके में यम्बेर्ज़ल वाई में एक आईईडी विस्फोट में एक सेना का वाहन क्षतिग्रस्त गया है। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। धमाके के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications