ब्रिटेन से इटली आए यात्री में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, लगाया ट्रैवल बैन
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के खात्मे की चर्चा होने लगी है। हर देश लगभग-लगभग वैक्सीन के करीब पहुंच गया है। कुछ देशों में तो वैक्सीन के डोज भी दिए जाने लगे हैं। इस बीच कोरोना के नए स्ट्रेन (अलग तरीके का वायरस) का पता चला है जिससे हड़कंप मच गया है। इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ब्रिटेन से आए एक मरीज में कोरोना के नए स्ट्रेन मिले हैं। वह मरीजे पिछले दिनों ही ब्रिटेन से रोम के फिमिसिनो हवाई अड्डे पर पहुंचा, जिसके बाद उसे आइसोलेट कर लिया गया है।

Recommended Video
इस बीच ब्रिटेन के यूरोपीय पड़ोसियों ने कोरोना वायरस को तेजी से फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। रविवार से ही यूरोपीय देशों ने यूनाइटेड किंगडम के लिए अपने दरवाजे बंद करने शुरू कर दिए। इटली ने कहा है कि वह ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा घातक है या इस पर वैक्सीन काम नहीं करेगी, इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं, लेकिन ये पहले वाले वायरस के मुक़ाबले 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है।
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- घबराने की बात नहीं
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन पर सरकार पूरी तरह से अलर्ट है और इसे लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि नए तरह का कोरोना वारस कैसे आया, इसे लेकर भी हम नजर बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश के लोगों को इससे पैनिक होने की जरूरत नहीं है। ऐसी कोई इमरजेंसी की सिथति नहीं है, जिससे डर बढ़े। हालांकि हमारे देश के वैज्ञानिक इस कोरोना के नए स्ट्रेन के डेवलपमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications