Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Confirmed: नवंबर में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, छप गया शादी का कार्ड, यहां देखें

मुंबई। आखिरकार उस दिन का ऐलान हो ही गया जब बॉलीवुड की हसीना दीपिका पादुकोण अपने प्रेमी रणवीर सिंह संग सात फेरे लेंगी, जी हां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया शादी का कार्ड

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया शादी का कार्ड

बॉलीवुड सुंदरी दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कार्ड शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि आपने हमें इतने सालों में खूब प्यार दिया, अब हमारे आने वाले प्यार और दोस्ती के रिश्ते को भी प्यार दीजिए, आप सब 14-15 नवंबर को होने वाली हमारी शादी में आमंत्रित हैं, ये कार्ड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शेयर किया गया है, जिसके आखिर में लिखा है- बहुत बहुत प्यार दीपिका और रणवीर।

शादी कहां होगी, इसका खुलासा नहीं

शादी कहां होगी, इसका खुलासा नहीं

मालूम हो कि कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल के अंत में दीपिका-रणवीर सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे तो फिलहाल लोगों के कयास सही साबित हुए, वैसे खबर ये भी है कि इन दोनों ने सिंधी रिवाज से एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया है। दरअसल रणवीर सिंह सिंधी हैं और उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है और इसलिए रणवीर सिंह के घरवाले चाहते हैं कि उनकी शादी सिंधी रिवाज से हो, इसलिए इस शादी के सारे कस्टम सिंधी ही होंगे, जिसमें 'सांथ प्रथा' भी शामिल हैं।

इटली में कर सकते हैं दीपिका-रणवीर शादी?

इटली में कर सकते हैं दीपिका-रणवीर शादी?

शादी के कार्ड में इस बात का ज‍िक्र नहीं किया गया है कि दीप‍िका और रणवीर की शादी कहां पर होगी लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों सितारे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की, तरह इटली में ब्याह रचा सकते हैं, जिसमें उनके करीबी लोग ही शामिल होंगे, इसके बाद दोनों इंडिया में अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।

पर्दे पर हिट है दीपिका-रणवीर सिंह की जोड़ी

पर्दे पर हिट है दीपिका-रणवीर सिंह की जोड़ी

आपको बता दें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था। जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में अनुष्का-रणवीर सिंह अलग हो गए तो वहीं दीपिका और रणबीर कपूर की राहें भी अलग हो गईं, दोनों ने साथ में तीन-तीन हिट फिल्में 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और फिल्म 'पद्मावत' दी हैं।

देखें शादी का कार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+