कपूर वॉच कंपनी पर IT की छापेमारी, जब्त किया हार्ड कॉपी और डिजिटल डेटा

Income Tax department raids Kapoor Watch Company: आयकर विभाग ने सोमवार को 55 साल पुरानी कपूर वॉच कंपनी में रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया। कपूर वॉच कंपनी रोलेक्स, कार्टियर, टैग ह्यूअर ब्रांड के रिटेलर हैं, जहां आईटी की टीम ने छापा मारा है। हाल ही में फिल्म स्टार रणवीर कपूर ने कंपनी के एक इवेंट में भारत के पहले लिमिटेड एडिशन फ्रेंक मुलर वेरिएंट (Franck Muller variants) लॉन्च किया था।

Kapoor Watch Company

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह शुरू हुए सर्च ऑपरेशन में कंपनी के करीब 20 परिसर शामिल हैं। कपूर वॉच कंपनी ऑफिशियल रोलेक्स रिटेलर विक्रेताओं के एक ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा है, जिसे रोलेक्स घड़ियों को बेचने और मेंटेन रखने की अनुमति है।

इसके अलावा कपूर वॉच कंपनी ऑडेमर्स पिगुएट, बीवलगारी, कार्टियर, ओमेगा और टैग ह्यूअर ब्रांड की भारतीय रिटेलर भी है। सूत्रों के मुताबिक इस तलाशी में प्रोमोटर्स के सभी शोरूम और परिसर शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान, हार्ड कॉपी दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सबूत मिले और जब्त किए गए।

बता दें कि कपूर वॉच कंपनी राजधानी दिल्ली में अपने 13 स्टोर चलाती है। कपूर वॉच कंपनी द्वारा बेची जाने वाली लग्जरी ब्रांडेड घड़ियों की कीमत लाखों में है। कंपनी ने वित्त वर्ष 22 में 340 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो 2019-2020 से 50 प्रतिशत ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+