3.5 करोड़ रुपए के नए नोटों के साथ दो धराए, कहा बैंक मैनेजरों को कमीशन में दिए सोने के बिस्किट

दो लोगों को 3.5 करोड़ रुपए के साथ हिरासत में लिया गया। उनका कहना है कि एक्सिस बैंक के दो बैंक मैनेजरों ने सोने के बिस्किट लेकर पैसे एक्सचेंज किए।

दिल्ली। 3.5 करोड़ रुपए के नए नोटों के साथ धराए दो लोगों ने यह दावा किया है कि उन्होंने एक्सिस बैंक के कश्मीरी गेट ब्रांच में दो मैनेजरों को कमीशन में सोने के बिस्किट देकर पैसे एक्सचेंज करवाए हैं। मामला सामने आने के बाद इनकम टैक्स इस मामले की छानबीन कर रही है।

it raids

एक्सिस बैंक पर आईटी का छापा

पुलिस ने 3.5 करोड़ रुपए के नए 500 और 2000 के नोटो को ले जा रहे दो लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि एक्सिस के कश्मीरी गेट ब्रांच में उन्होंने अपने पैसे एक्सचेंज करवाए हैं।

दोनों ने पुलिस को बताया है कि एक्सिस बैंक के दो मैनेजरों को उन्होंने रिश्वत के तौर पर सोने के बिस्किट दिए तब जाकर इतने रुपए एक्सचेंज हो पाए।

एक्सिस बैंक ने किया आरोपों को खारिज

एक्सिस बैंक ने कहा है कि आधिकारिक प्रक्रिया और दस्तावेजों के आधार पर ट्रांजेक्शन किया गया है। उसमें कोई धांधली नहीं की गई है। बैंक अधिकारियों ने कहा है कि यह ट्रांजेक्शन एक केवाईसी वेरीफाइड कस्टमर ने किया है।

इनकम टैक्स मार रही है छापे

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने 3.5 करोड़ रुपए के मामले में एक्सिस बैंक के कश्मीरी गेट ब्रांच पर छापेमारी की है। जिन दो मैनेजरों पर सोने के बिस्किट लेने के आरोप हैं, उनके आवासों पर भी आईटी विभाग ने रेड मारे हैं। इस मामले की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+