सत्तारूढ़ टीडीपी के लिए आंध्र के वोटरों का डाटा चोरी कर रही थी आईटी कंपनी: हैदराबाद पुलिस

हैदराबाद। हैदराबाद की एक कंपनी के आंध्र प्रदेश के लोगों का डाटा चोरी के मामले में जांच कर रही टीम ने पाया है कि फर्म सत्तारूढ़ टीडीपी के लिए डाटा चोरी कर रही थी। मामले की जांच कर रही साइबर पुलिस ने बताया है कि आईटी कंपनी लोगों के आधार से जुड़ी जानकारी, मतदाता पत्र, सरकारी स्कीमों से मिला फायदा जैसी जानकारी जुटा रही थी। तेलंगाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए दावा किया कि आईटी कंपनी ने अवैध तरीके से मतदाताओं का ब्योरा हासिल किया।

IT firm working on app for TDP, stole data of Andhra pradesh voters, andhra pradesh, telangana, tdp, trs, hyderabad, data, हैदराबाद, डाटा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश

हैदराबाद की आईटी ग्रिड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी ने हायर किया है। बताया गया है कि कंपनी को एक ऐप बनाने के लिए रखा गया है जिसका इस्तेमाल पार्टी इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में करेगी। सेवामित्र एप को आंध्रप्रदेश में तेदेपा इस्तेमाल करती है।

इस पूरे मामले में तेलंगाना की सत्तारूढ़ टीआरएस और आंध्र की सत्ताधारी तेदेपा लगातार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। तेदेपा ने सोमवार को साइबर साजिश का आरोप लगाते हुए तेलंगाना पुलिस से इस मामले को आंध्र पुलिस को सौंपने की मांग की है। वहीं टीआरएस ने कहा है कि तेदेपा चुनावी फायदे के लिए घटिया स्तर के काम कर रही है। टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू को इस मुद्दे पर तेलंगाना सरकार की आलोचना करने पर शर्म आनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+