इसरो ने लॉन्च किया कॉर्टोसेट सीरीज-2 का 100वां सैटेलाइट
Recommended Video

श्रीहरिकोटा। इसरो ने आज अपना 100वां सैटेलाइट लांन्च कर दिया है, इसके लिए इसरो ने अपनी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थी। 100 वें सैटेलाइट के साथ ही इसरो आज श्रीहरिकोट के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 30 अन्य सैटेलाइट को भी लॉन्च किया। इस वर्ष इसरो का यह पहला लॉन्च है, ऐसे में सभी की नजर इसरो के इस लॉन्च पर थी। भारतीय अनुसंधान संगठन आज सुबह 9.28 बजे अपना यह अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया। रॉकेट पीएसएलवी सी-40 मुख्य रूप से मौसम विज्ञान से संबंधित है, यह कार्टोसेट-2 सीरीज की सैटेलाइट है जिसे इसरो आज लॉन्च करेगा। इसके अलाव 30 अन्य सैटेलाइट भी लॉन्च किए गए। इस लॉन्च के लिए तमाम औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं। इसके लॉन्च की उलटी गिनती गुरुवार को सुबह 5.29 बजे से शुरू हो गई थी।

तीसरे-चौथे चरण में भी इंजन शुरू
इसरो ने अपने कॉर्टोसैट-2 सीरीज के 100वें सैटेलाइट को सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। लॉन्च के बाद इसका पेलोड फेयरिंग सफल रहा है। तीसरे और चौथे चरण में भी इंजिन शुरू हो गया और यह सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।
छह देशों के सैटेलाइट
इसरो आज जिन सैटेलाइट को लॉन्च किया है उसमे कुल छह देशों के सैटेलाइट हैं, इन देशों के तीन माइक्रो सैटेलाइट और 25 नैनो सैटेलाइट को भी इसरो लॉन्च करेगा। जिन देशों के सैटेलाइट को भारत लॉन्च कर रहा है उसमे कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, कोरिया, ब्रिटेन, अमेरिका के भी सैटेलाइट भी शामिल हैं। इसमे भारत का एक माइक्रो और एक नैनो सैटेलाइट भी शामिल है। इसरो जिन 31 सैटेलाइट को लॉन्च कर रहा है उनका कुल वजन 1323 किलोग्राम है। लॉन्च का यह पूरा कार्यक्रम तकरीबन दो घंटे 31 सेकेंड चलेगा, जिसपर हर किसी की नजर होगी। इस मिशन से पहले गत वर्ष इसरो ने आइआरएनएस-1एच नेविगेशन सैटेलाइट को लॉन्च किया था।
काफी खास है यह मिशन
जिन सैटेलाइट को इसरो लॉन्च करने जा रहा है वह अपने आप में काफी खास हैं। इस सैटेलाइट की मदद से अर्थ नैविगेशन करने में मदद मिलेगी। यह लॉन्च 2 घंटे 21 मिनट तक चलेगा जोकि अब तक का सबसे लंबा लॉन्च है। वैज्ञानिकों के इस लॉन्च से पहले कहा कि यह अपने आप में काफी खास है क्योंकि इसे दो ऑर्बिट से लॉन्च किया जाएगा। 30 सैटेलाइट को 550 किलोमीटर की जबकि एक सैटेलाइट को 359 किलोमीटर की रफ्तार से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications