इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू हो सकते हैं गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल जुलाई में इजराइल की एतिहासिक यात्रा की थी, उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत आने का न्यौता दिया था। इस बीच सूत्रों की मानें तो अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू मुख्य अतिथि हो सकते हैं। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर यूएई के प्रिंस मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे।

बेंजामिन नेतन्याहू हो सकते हैं गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि

समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 26 जनवरी पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सकते हैं। इजराइल और फिलिस्तीन में रिपोर्टर डैन विलियम्स ने एक ट्वीट कर कह है कि इजराइली प्रधानमंत्री ने अपनी संसद को बताया कि वह जनवरी में पीएम मोदी के आमंत्रण पर भारत का दौरा करने वाले हैं।

हालांकि भारत की तरफ से अभी तक इसको लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक नेतन्याहू अगर जनवरी में भारत का दौरा करते हैं तो वे गणतंत्र दिवस के मौके पर भी मुख्य अतिथि के रूप में दिख सकते हैं।

इस साल जुलाई में पीएम मोदी ने इजराइल का दौरा किया था। इजराइल दौरा करने वाले मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है, जिनका इजराइली पीएम और उनके प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट पर मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था। मोदी के पीएम बनने के बाद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत बुलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+