Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Israel Embassy blast: NIA के साथ जांच में शामिल हुई इजराइल खुफिया एजेंसी की टीम मोसाद, ईरान पर है शक

Israel Embassy blast: NIA के साथ जांच में शामिल हुई इजराइल खुफिया एजेंसी की टीम मोसाद, ईरान पर है शक

Israel Embassy blast Probe Mossad team joins NIA: इजराइल दूतावास ब्लास्ट मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के साथ इजराइल खुफिया एजेंसी मोसाद टीम भी करेगी। बुधवार को मोसाद की एक टीम ने इस संबंध में एनआईए से मुलाकात की थी। यानी अब एनआईए और मोसाद दोनों मिलकर इजराइल दूतावास ब्लास्ट मामले की जांच करेंगे। विस्फोट को लेकर शुरुआती जांच में एनआईए के पास जो भी सबूत थे उसको मोसाद की टीम से साझा किया गया। शुरुआती जांच के पीछे इस हमले में ईरान का हाथ है। दिल्ली में 29 जनवरी को इजराइल दूतावास के बाहर आईईडी विस्फोट हुआ था। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं था।

Israel Embassy blast

NIA की मदद के लिए मोसाद की टीम खासतौर पर इसी हफ्ते तेल अवीव से राजधानी दिल्ली आई है। दोनों देशों का खुफिया एजेंसी इस हमले के जिम्मेदारों को खोजने का काम कर रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया अकाउंटों के डेटा भी खंगाले जा रहे हैं। भारत में इजरायल के राजदूत डॉ. रॉन मलका ने कहा, उनकी खुफिया एजेंसी भारत के साथ मिलकर हमले की जांच करेगी।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में ये पता चला है कि इजराइल दूतावास के बाहर हुए कम तीव्रता वाले आईडी विस्फोट का उस संदिग्ध पैकेट से कोई लेना-देना नहीं है जो उसी दिन पेरिस में इजराइल दूतावास के बाहर बरामद हुआ था। फिलबाल जांच एजेंसी को ऐसा कोई गवाब या फुटेज नहीं मिला है, जिसमें किसी शख्स को दूतावास के बाहर सड़क पर आईईडी रखते हुए देखा गया हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+