जाकिर नाइक ने किया सुसाइड अटैक्स का समर्थन, नीस हमले की निंदा
मुंबई। ढाका आतंकी हमलों के बाद सुर्खियों में आए जाकिर नाइक शुक्रवार को आखिरकार मीडिया के सामने आए। उन्होंने स्काइप के जरिए मीडिया से बात की और कई अहम पहलुओं पर बातें कीं। उन्होंने फिर दोहराया कि वह न तो किसी आतंकी से कभी मिले हैं और न ही उन्होंने कभी किसी को आतंकवाद के लिए प्रभावित किया।

मीडिया के 30 सवालों के जवाब
जाकिर ने इसके साथ ही फ्रांस के नीस में हुए आतंकी हमलों की भी निंदा की। उन्होंने अपनी इस प्रेस कांफ्रेंस में सुसाइड अटैक्स का समर्थन किया और कहा कि जंग में सुसाइड अटैक्स पूरी तरह से जायज है।
एक नजर डालिए शुक्रवार को जाकिर ने मीडिया से क्या बातें कहीं। नाइक ने करीब 30 सवालों के जवाब दिए और एक पेन ड्राइव के जरिए अपना पक्ष रखा है।
- ढाका के बाद से जारी मीडिया ट्रायल
- ढाका आतंकी हमले के बाद से मेरा मीडिया ट्रायल किया जा रहा है।
- मैं कभी किसी आतंकवादी से नहीं मिला, न ही किसी को आतंकवाद के लिए प्रेरित किया।
- अगर कोई आदमी मेरे साथ फोटो लेता है तो मैं सिर्फ मुस्कुरा देता हूं। मैं ये नहीं पूछता कि वो कौन है।
- सुसाइड अटैक्स की बात वाले वीडियोज से मीडिया ने की छेड़छाड़।
- कभी नहीं कहा कि किसी मॉल, बाजार या बिल्डिंग में जाकर सुसाइड अटैक सही।
- इस्लाम के अनुसार भी निर्दोषों को मारना हराम है।
- मैंने यही कहा है कि युद्ध के द्वौरान कमांडर के आदेश पर सुसाइड अटैक करना जायज।
- मैं शांति का दूत हूं। दुनिया में किसी भी जगह हो रही आतंकी हमलों की निंदा करता हूं।
- वर्ष 2008 में पीस टीवी के टेलीकास्ट राइट के लिए आवेदन किया तो इनकार कर दिया।
- फिर से अप्लाई करने पर भी राइट हमें नहीं दिए गए।
- कई देश ऐसे हैं जहां सरकार से मंजूरी नहीं लेनी पड़ती, इन देशों में ये चैनल अच्छे से चल रहा है।
- मीडिया को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस बारे में सवाल करना चाहिए।
- किसी भी तरह के जांच के लिए तैयार हूं।
- अभी तक न तो पुलिस ने न ही किसी जांच अधिकारी ने मुझसे या मेरे ऑफिस से संपर्क किया है।
- अगर ऐसी जरूरत पड़ेगी तो मैं जांच में सहयोग करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications