'भगवान जगन्नाथ की कृपा से ट्रंप की जान बची', 48 साल पहले किए इस धार्मिक काम का मिला फल, इस्कॉन का बड़ा दावा

Attack On Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया की एक रैली के दौरान फायरिंग की गई, जिसमें उनको गोली छूकर निकली और वो इस गोलीबारी में बाल-बाल बचे। गोली ट्रम्प के कान पर लगी थी, जिसके बाद ट्रंप की सिक्योरिटी में मुस्तैद स्नाइपर ने शूटर को वही ढेर कर दिया।

अब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले पर इस्कॉन ने दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है। इस्कॉन मंदिर कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने दावा करते हुए कहा कि फायरिंग के दौरान दैवीय कृपा से ट्रंप की जान बची है।

Donald Trump jagannath

राधारमण दास ने किया बड़ा दावा

ट्रंप पर किए गए एक एक्स पोस्ट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "ठीक 48 साल पहले, डोनाल्ड ट्रम्प ने जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव को बचाया था। आज जब दुनिया फिर से जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव मना रही है, इस बीच ट्रम्प पर हमला हुआ और जगन्नाथ ने उन्हें बचाकर एहसान चुकाया।"

48 साल पहले की थी रथयात्रा के लिए मदद

अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि, "जुलाई 1976 में, डोनाल्ड ट्रम्प ने रथों के निर्माण के लिए अपना ट्रेन यार्ड मुफ्क में देकर इस्कॉन भक्तों को रथयात्रा आयोजित करने में मदद की। आज जब दुनिया 9 दिवसीय जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव मना रही है, तो उन पर यह भयानक हमला और उनका बाल-बाल बच जाना जगन्नाथ की कृपा को दर्शाता है।"

डोनाल्ड ट्रंप की मदद से शुरू हुई थी रथयात्रा

उन्होंने आगे लिखा कि, "ब्रह्मांड के भगवान महाप्रभु जगन्नाथ की पहली रथ यात्रा 1976 में न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर शुरू हुई थी, जिसमें तत्कालीन 30 वर्षीय संयुक्त राज्य अमेरिका के उभरते रियल एस्टेट मुगल डोनाल्ड ट्रम्प की सहायता थी। करीब 48 साल पहले, जब इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) न्यूयॉर्क शहर में पहली रथ यात्रा आयोजित करने की योजना बना रहा था, तो चुनौतियों का अंबार था।"

कृष्ण भक्तों के लिए आगे आए थे ट्रंप

उन्होंने कहा, "जबकि फिफ्थ एवेन्यू में रथयात्रा की अनुमति मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं था, लेकिन रथ बनाने के लिए एक विशाल खाली जगह ढूंढ़ना भी कभी आसान नहीं था। उन्होंने हर संभव व्यक्ति के दरवाजे खटखटाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कृष्ण भक्तों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+