क्या जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहे हैं आईएसआईएस और अल कायदा के कदम !

kashmir
श्रीनगर। इराक में कहर बरपाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। सुरक्षा बलों के साथ साथ यह सरकार के माथे पर भी लकीरें ला सकती है।

जम्मू-कश्मीर में खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस और अल कायदा के झंडे दिखना शुरु हो गया है। ईद के दिन की घटना है , जब संवेदनशील पुराने शहर के ईदगाह में कुछ नकाबपोश आईएसआईएस और अल कायदा के झंडे और बैनर लिए आ गए और पूरे इलाके में झंडे दिखाने लगे। कुछ लोगों ने झंडे से अपने चेहरे को ढ़क रखा था।

कब और कैसे हुई घटना ?

ईद के नमाज के बाद, वहां कुछ लोगों ने इजरायल के खिलाफ और गाजा के समर्थन में नारे लगाना शुरु कर दिया। नमाज के बाद का ये 30 मिनट का विरोध प्रदर्शन पाक समर्थक सईद अली शाह गिलानी द्वारा कराया गया था। इसके तुरंत बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया। नकाबपोश लोगों में से ज्यादातर युवा थे, जो लगातार नारे दिए जा रहे थे। इससे पुलिस को वहां भीड़ हटाने के लाठी चार्ज भी करना पड़ा।

बाद की स्थिति

इस घटना में प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पत्थर बरसाए, जिस वजह से कई पुलिस वाले घायल हो गए। पुलिस सुप्रिटेंडेंट ताहिर सलीम ने बताया कि, नकाबपोश प्रदर्शनकारियों की ओर से लगभग 3 घंटे तक पत्थरबाजी चलती रही। जिससे लगभग दर्जन भर पुलिस जवानों को चोट लगी है। इस मामले के खिलाफ हिंसा का केस रजिस्टर किया गया है।

आईएसआईएस का जम्मू-कश्मीर से कोई संबंध नहीं है। लेकिन कई पाकिस्तानी आतंकवादी कश्मीर से सक्रिय हैं। जो कि ज्यादातर लश्कर-ए-तय़ैबा, जैश-ए-मोहम्मद, अल-बदेर, हिज्ब-उल-मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठन से जुड़े हैं।

आपको बता दें, कुछ ही दिनों पहले अल कायदा ने एक वीडियो रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने कश्मीर में रह रहे मुस्लिमों को जिहाद के उकसाया है। उस वीडियो में अल कायदा के कमांडर मौलाना असीम उमर ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि अल कायदा कश्मीर को आजाद कराने जल्द ही आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+