शादी के 20 दिन बाद सामने आई ईशा अंबानी की हल्दी रस्म की ये दिलकश तस्वीरें

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी के 20 दिन बाद अब उनकी हल्दी सेरेमनी से जुड़ी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

नई दिल्ली। साल 2018 की सबसे चर्चित और भव्य शादियों में शुमार दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पीरामल की शादी के 20 दिन बाद अब उनकी हल्दी सेरेमनी से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं। मशहूर डिजायनर सब्यासाची मुखर्जी (Sabyasachi Mukherjee) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की इन तस्वीरों को शेयर किया है। सब्यासाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए लहंगे में ईशा अंबानी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें कुछ ही मिनटों में वायरल हो गई हैं। (तस्वीरें साभार: Sabyasachi Mukherjee/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन दो तस्वीरों में से पहली तस्वीर में मुस्कुराती हुईं नजर आ रहीं ईशा अंबानी ने एक बेहद खूबसूरत पीले रंग का लहंगा पहना हुआ है, जिसे डिजाइनर सब्यासाची ने ही डिजाइन किया है। गले में सजा हुआ हार और कानों में मैचिंग के झुमके ईशा अंबानी को एक प्रिंसेस का लुक दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में ईशा अपने पति आनंद पीरामल के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की इस तस्वीर को महज 3 घंटों में ही 75 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। ये दोनों तस्वीरें ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग हल्दी सेरेमनी की हैं। दोनों तस्वीरों पर सैकड़ों की संख्या में कमेंट्स भी आए हैं।

सुर्खियों में ईशा का नया आशियाना

सुर्खियों में ईशा का नया आशियाना

शादी के बाद ईशा अंबानी उस वक्त भी सुर्खियों में आईं थी, जब उनके नए आशियाने को लेकर मीडिया में खबरें छपीं। दरअसल शादी के बाद ईशा मुंबई के वर्ली में सी-फेसिंग बंगले में रह रही हैं, जो करीब 50 हजार स्क्वायर फीट में है। ईशा के इस नए आशियाने का नाम 'गुलीटा' है। ईशा को ये घर उनके ससुर ने शादी के गिफ्ट के तौर पर दिया था। उन्होंने यह बंगला 2012 में हिंदुस्तान यूनिलीवर से 62 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इस घर को लंदन के मशहूर इंजीनियर एकारस्ले ओकालेगन ने तैयार किया है। बंगले में तीन बेसमेंट, कई डाइनिंग रूम और आउडोर पूल हैं। हालांकि ईशा का ये नया घर उनके पिता मुकेश अंबानी के बंगले 'एंटीलिया' से 8 गुना छोटा है, लेकिन खूबसूरती में कहीं से भी कम नहीं है।

शादी शादी में शामिल हुआ था पूरा बॉलीवुड

शादी शादी में शामिल हुआ था पूरा बॉलीवुड

आपको बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शाही शादी बीते 12 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में संपन्न हुई थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड, बिजनेस, राजनीति और खेल जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं थी। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा-पूजा शेट्टी देवड़ा, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, सचिन-अंजलि तेंदुलकर, विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर, जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल, साक्षी धोनी, जहीर खान-सागरिका घटगे, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, करिश्मा कपूर, करण जौहर, आमिर खान-किरण राव और परिणीति चोपड़ा सहित सिनेमा जगत के कई लोग इस शादी में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+