मुंबई इंडियंस की जर्सी में ही अपनी बेटी और दामाद संग भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंची नीता अंबानी

मुंबई। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई सोमवार रात को अंबानी के घर एंटीलिया में बड़ी शान और शौकत के बीच संपन्न हुई। इस भव्य समारोह में अंबानी और आनंद पीरामल के घरवाले, रिश्तेदार, क्रिकेटर्स और बॉलीवुड जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

मुंबई के इस्कॉन मंदिर में साथ दर्शन किए....

मुंबई के इस्कॉन मंदिर में साथ दर्शन किए....

सगाई के पहले रविवार रात को दोनों परिवारों ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में साथ दर्शन किए, वैसे इस दर्शन की खास बात ये है कि नीता अंबानी इस दौरान मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखाई दीं क्योंकि वो सीधे स्टेडियम से इस्कॉन मंदिर पहुंची थीं।

फैमिली से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं

फैमिली से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं

आम तौर पर अपने कपड़ों और फैशन स्टाइल के लिए चर्चा में रहने वाली नीता अंबानी को इस तरह से देखकर लोग चकित भी हुए और खुश भी । सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने नीता की इस बात के लिए बहुत ज्यादा तारीफ की है

एक महिला के लिए उसके घर-परिवार से बढ़कर कुछ नहीं

एक महिला के लिए उसके घर-परिवार से बढ़कर कुछ नहीं

लोगों ने लिखा है कि एक महिला के लिए उसके घर-परिवार से बढ़कर कुछ नहीं होता है, नीता का इस तरह से मंदिर पहुंचना यही दर्शाता है कि उन्हें अपने कपड़े से ज्यादा फैमिली की फिक्र थी इसी वजह वो इस रूप में वहां दिखाई दीं।

आनंद पीरामल

आनंद पीरामल

आपको बता दें कि आनंद पीरामल कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं, आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल 'पीरामल ग्रुप' और श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+