ईशा अंबानी की सगाई में मंगेतर संग नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, निक का देसी स्टाइल लूट ले गया महफिल
अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की सगाई में शामिल होने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने मंगेतर के साथ पहुंची हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई पीरामल ग्रुप के आनंद पीरामल से हो रही है।

नई दिल्ली। अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की सगाई में शामिल होने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने मंगेतर के साथ पहुंची हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई पीरामल ग्रुप के आनंद पीरामल से हो रही है। सगाई का तीन तक चलने वाला जश्न इटली के लेक कोमो में शुरू भी हो गया है। प्रियंका और उनके मंगेतर निक जोनस ईशा की सगाई में शामिल होने के लिए खास इटली पहुंचे। दोनों की पार्टी से तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

मनीष मल्होत्रा ने पोस्ट की फोटो, वायरल
प्रियंका और निक जोनस की ईशा अंबानी की सगाई से फोटो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शेयर की। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मनीष मल्होत्रा दिख रहे हैं। जहां प्रियंका ने इस खास मौके के लिए बेज रंग की मनीष मल्होात्रा की डिजाइनर साड़ी को चुना। वहीं निक जोनस भी पारंपरिक परिधान में कमाल लग रहे थे।

निक जोनस शेरवानी में आए नजर
निक ने भी मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। बता दें कि इटली के लेक कोमो में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई का जश्न तीन दिन चलेगा। इस सगाई में सिर्फ फिल्म ही नहीं, बल्कि राजनीति और बिजनेस जगत की भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बॉलीवुड से प्रियंका के अलावा, अनिल कपूर, सोनम कपूर और जाह्नवी कपूर सगाई पार्टी में नजर आए।

निक-प्रियंका भी कर सकते हैं इस साल शादी
प्रियंका और निक की बात करें तो दोनों ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति-रिवाज के साथ रोका किया था। इसके लिए निक जोनस और उनके माता-पिता खास इंडिया आए थे। 18 अगस्त को दोपहर में रोके की रस्म की गई थी जिसमें प्रियंका का परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद प्रियंका के बॉलीवुड के दोस्तों के लिए शाम में पार्टी रखी गई थी। कहा जा रहा है कि ये कपल भी इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।
View this post on InstagramA post shared by Priyankachoprafanpage (@pc_our_heartbeat) on












Click it and Unblock the Notifications