PICS: इटली में शुरू हुआ ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई का जश्न, मंगेतर संग पहुंची प्रियंका

रिलायंस ग्रुप प्रमुख मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई का जश्न शुक्रवार से इटली में शुरू हो गया है। ईशा अंबानी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद पीरामल से इटली की खूबसूरत लोकेशन लेक कोमो में सगाई की।

Isha Ambani

नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप प्रमुख मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई का जश्न शुक्रवार से इटली में शुरू हो गया है। ईशा अंबानी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद पीरामल से इटली की खूबसूरत लोकेशन लेक कोमो में सगाई की। इस सगाई में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से तमाम सितारे इटली पहुंचे। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने मंगेतर निक जोनस के साथ सगाई में नजर आईं। वहीं अनिल कपूर भी लेक कोमो में जश्न में शामिल होने पहुंचे।

मंगेतर निक जोनस संग पहुंची प्रियंका

मंगेतर निक जोनस संग पहुंची प्रियंका

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई का जश्न इटली के लेक कोमो में तीन दिन तक चलेगा। शुक्रवार शाम से इस जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसकी गवाह सामने आई तस्वीरें हैं। ईशा अंबानी और आनंदर पीरामल की सगाई में शरीक होने के लिए बॉलीवुड से सभी बड़े सितारे इटली पहुंच रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ सगाई में शरीक हुईं।

अनिल कपूर भी सगाई में हुई शरीक

अनिल कपूर भी सगाई में हुई शरीक

अनिल कपूर भी सगाई में काले रंग के सूट में नजर आए, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे। इटली के Lake Como में 21 सितंबर से शुरू होगा सगाई का जश्न, जो कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी होस्ट करेंगे। शाम 5 बजे से Lake Como के Villa Balbiano में मेहमानों का डिनर होगा, जहां सगाई की रस्में पहले अदा की जाएंगी।

यहां होगा सगाई का भव्य कार्यक्रम

यहां होगा सगाई का भव्य कार्यक्रम

दूसरे दिन यानी कि 22 सितंबर को सभी मेहमानों के लिए Villa Olmo में लंच और डिनर-डांस का कार्यक्रम होगा। तीसरे दिन यानी कि 23 सितंबर को Duomo di Como और Teatro Sociale Comowill में मेहमानों के लिए फेयरवेल लंच होगा। ईशा अंबानी के होने वाले पति आनंद पिरामल कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं।

जानिये कौन हैं आनंद पीरामल

जानिये कौन हैं आनंद पीरामल

आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। 25 वर्षीय आनंद यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से इकोनॉमिक्‍स में स्नातक हैं इसके बाद इन्‍होंने हार्वर्ड बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन में MBA किया है। आनंद ग्रुप के रियल एस्टेट बिजनेस को देखते हैं, पीरामल ग्रुप ज्वाइन करने से पहले, आनंद ने दो स्‍टार्टअप शुरू किए थे,पहला पीरामल ईस्‍वास्‍थ्‍य जो कि रूरल हेल्‍थकेयर स्‍टार्टअप है और दूसरा पीरामल रियल्‍टी।

Isha Ambani

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+