क्या उर्मिला मातोंडकर के पति पाकिस्तान से हैं?

सोशल मीडिया पर इस अफ़वाह को तेज़ी से फैलाया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के पति पाकिस्तानी मूल के बिज़नेसमैन हैं.
शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से लोकसभा का टिकट फ़ाइनल होने के बाद उर्मिला के ख़िलाफ़ इस अफ़वाह को दक्षिणपंथी रुझान वाले फ़ेसबुक और वॉट्सऐप ग्रुप्स में बहुत तेज़ी से फैलाया गया है.
इन ग्रुप्स में उर्मिला और उनके पति की तस्वीर के साथ ये संदेश शेयर किया जा रहा है कि 'कम ही लोग जानते होंगे कि उर्मिला ने एक पाकिस्तानी से निकाह किया है'.
अधिकांश ग्रुप्स में उर्मिला मातोंडकर के ख़िलाफ़ बिल्कुल एक जैसा संदेश लिखा गया है जिसे देखकर लगता है कि लोगों ने ये संदेश कहीं से कॉपी किया है.

ये जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है कि एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के पति मोहसिन अख़्तर मीर भारत प्रशासित कश्मीर से वास्ता रखते हैं, पाकिस्तान से नहीं.
उर्मिला मातोंडकर से 9 साल छोटे मोहसिन एक बिज़नेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहसिन के परिवार का कशीदाकारी का काम है लेकिन वो 21 साल की उम्र में मुंबई चले आए थे और मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी.
साल 2007 में 'मिस्टर इंडिया प्रतियोगिया' में भी मोहसिन ने हिस्सा लिया था.

इसके अलावा साल 2009 में आई बॉलीवुड फ़िल्म 'लक बाई चांस' में भी मोहसिन अख़्तर मीर का एक छोटा सा रोल था.
बताया जाता है कि साल 2014 में फ़ैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में उर्मिला और मोहसिन की पहली मुलाक़ात हुई थी.
3 मार्च 2016 को उर्मिला और मोहसिन ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी.
उर्मिला के पति मोहसिन अख़्तर ने इस बात की पुष्टि की है कि शादी के बाद उर्मिला मातोंडकर ने न तो धर्म बदला है और न ही अपना नाम.
उर्मिला के बारे में ये भी अफ़वाह पहले फैल चुकी है कि वो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भतीजी हैं. उन्होंने इस बात का भी खंडन किया था.
कांग्रेस में एंट्री
कांग्रेस पार्टी ने उर्मिला मातोंडकर के उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा कर दी है.
दो दिन पहले ही उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हुई थीं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी.
कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के उर्मिला के फ़ैसले के बाद भी कुछ लोगों ने उनके काम और उनके चरित्र पर सवाल उठाये थे. उनके बारे में अफ़वाहें फैलाने की कोशिशें की गई थीं.
पाकिस्तान कनेक्शन
मेरठ की चुनावी रैली से जब पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत की तो उन्होंने कई ऐसे बयान दिये जिनके आधार पर लोग 'कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच कनेक्शन' के बारे में सोचने लगें.
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पुलवामा हमले और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से ही कांग्रेस को 'देश विरोधी' और 'पाकिस्तान के हिमायती' के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं.
बीजेपी नेताओं का मानना है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं का विपक्षी दल के तौर पर सेना की कार्रवाई पर मोदी सरकार से सबूत मांगना देश के ख़िलाफ़ है.
(इस लिंक पर क्लिक करके भी आप हमसे जुड़ सकते हैं)
- पढ़ें फ़ैक्ट चेक की सभी कहानियाँ एक साथ - फ़ैक्ट चेक- जानें फ़र्ज़ी ख़बरों और दावों का सच
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications