क्या प्रिंयका चोपड़ा ने कर ली चोरी-छिपे शादी? तस्वीर में दिखा मंगलसूत्र तो उठ रहे सवाल!

विराट कोहली से अनुष्का शर्मा की शादी के बाद हर बड़ी एक्ट्रेस की शादी की खबर आने लगी है। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर अगले महीने और दीपिका पादुकोण इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी। वहीं अब इन मैरिड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी गिना जा रहा है।

Recommended Video

    Priyanka Chopra creates panic on social media with her 'Mangalsutra' pic | FilmiBeat
    Priyanka Chopra

    नई दिल्ली। विराट कोहली से अनुष्का शर्मा की शादी के बाद हर बड़ी एक्ट्रेस की शादी की खबर आने लगी है। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर अगले महीने और दीपिका पादुकोण इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी। वहीं अब इन मैरिड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी गिना जा रहा है। प्रियंका की शादी की बात सुनकर हर कोई हैरान है लेकिन उनके हाथ में कुछ ऐसा देखा गया है जिससे उनकी गुपचुप शादी के कयास लगाए जा रहे हैं।

    प्रियंका की ये फोटो बनीं चर्चा का कारण

    प्रियंका की ये फोटो बनीं चर्चा का कारण

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट से ब्रेक लेकर इंडिया आई हुई हैं। प्रियंका असम राज्य की ब्रांड एंबेस्डर हैं और हाल ही में वो वहां गईं। असम की फ्लाइट में जाते हुए प्रियंका ने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिसमें से एक फोटो चर्चा का कारण बन गई है। इस फोटो में प्रियंका के बाएं हाथ में एक ब्रेसलेट जैसी चीज दिख रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ये मंगलसूत्र जैसा लग रहा है जिसे ब्रेसलेट की तरह पहना गया है। देखिये फोटो-

    क्या प्रियंका ने कर ली है गुपचुप शादी?

    क्या प्रियंका ने कर ली है गुपचुप शादी?

    इस फोटो के साथ ही इन खबरों ने जोर पकड़ लिया है कि प्रियंका के हाथ में दिख रही चीज मंगलसूत्र है और उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। प्रियंका पिछले दो सालों से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। अब फैंस ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर प्रियंका ने शादी की भी है तो वो कौन शख्स है। पिछले दो सालों में प्रियंका का नाम किसी सेलेब्रिटी के साथ नहीं जोड़ा गया। हालांकि प्रियंका का नाम हॉलीवुड एक्टर टॉम हिडिल्सन से थोड़े वक्त के लिए जोड़ा गया था।

    इस हॉलीवुड सितारे के साथ जुड़ चुका है प्रियंका का नाम

    इस हॉलीवुड सितारे के साथ जुड़ चुका है प्रियंका का नाम

    साल 2016 में एमी अवॉर्ड के दौरान प्रियंका टॉम के साथ अवॉर्ड देने आईं थीं। इसके बाद अवॉर्ड की पार्टी में कहा गया था कि दोनों एक-दूसरे से खूब फ्लर्ट कर रहे थे। हॉलीवुड जाने से पहले प्रियंका का नाम किन-किन एक्टर्स से जुड़ चुका है, यो तो हर कोई जानता है। करयिर के शुरुआत में ही उनका नाम अक्षय कुमार से जुड़ा था। फिर हरमन बावेजा के साथ प्रियंका सीरियस रिलेशनशिप में थीं लेकिन पांच सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद 'डॉन' की शूटिंग के समय प्रियंका और शाहरुख खान के अफेयर की खूब खबरें आईं।

    प्रियंका-शाहरुख के अफेयर के भी हुए थे खूब चर्चे

    प्रियंका-शाहरुख के अफेयर के भी हुए थे खूब चर्चे

    शाहरुख और प्रियंका के अफेयर ने सभी को हैरान कर दिया था। प्रियंका शाहरुख की बीवी गौरी के काफी करीब थीं, लेकिन कहा जाना रगा कि इसके बाद गौरी ने प्रियंका को अपने ग्रुप से बाहर निकाल दिया और करण जौहर जैसे उनके करीबी दोस्त भी उनसे दूर हो गए। शाहरुख के बाद प्रियंका का नाम अभिनेता शाहिद कपूर से जोड़ा गया। 'कमीने' की शूटिंग के दौरान दोनों नजदीक आए और फिर रिलेशनशिप में। करियर की बात करें तो प्रियंका अपने टीवी शो 'क्वांटिको' के तीसके सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी दूसरी फिल्म 'अ किड लाइक जेक' भी इसी साल रिलीज होने वाली है।

    ये भी पढ़ें: शो की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, तीन हफ्ते के लिए चढ़ा प्लास्टर

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+