Hema Malini: क्या हेमा मालिनी मुस्लिम हैं? शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद के बयान पर क्यों मचा बवाल?
Is Hema Malini a Muslim? शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद ने फिर से ऐसा कुछ कहा है, जिसके बाद वो विवादों में आ गए हैं और इस वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किए जा रहे हैं। एबीपी न्यूज के मुताबिक शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद ने इस बार बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के धर्म पर सवाल उठाए हैं।
दरअसल वो वृंदावन के प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर काफी नाराज हैं, उनका कहना है कि 'किसी को भी मंदिर के अंदर कुछ भी निर्माण करने से पहले धर्माचार्य से पूछना चाहिए, ऐसे ही कोई मंदिर प्रागंण के अंदर नहीं घुस सकता है।'
अब चूंकि हेमा मालिनी ने इस बांके बिहारी कॉरिडोर के प्रस्ताव को सपोर्ट किया है इसलिए शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद उनपर बुरी तरह से भड़क गए और इसी गुस्से में उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसकी वजह से वो खुद ही सवालों के घेरे में आ गए।
'Hema Malini तो मुसलमान हैं'
दरअसल स्वामी ने कहा कि 'हेमा मालिनी के सपोर्ट करने से क्या होता है, वो तो मुसलमान हैं, उन्होंने धर्मांतरण किया है, फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार अपने वास्तविक धर्म को छिपाते हैं और चुनावी राजनीति में आने के बाद इसे धार्मिक पहचान का आवरण दे देते हैं, वो भी उन्हीं में से एक हैं।'
'क्या सच में Hema Malini मुस्लिम हैं? '
उनके इस बयान के बाद जहां लोग शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद से उनके बयान का सबूत मांग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हेमा मालिनी के धर्म को लेकर भी सोशल मीडिया पर बातें होने लगी हैं और लोग पूछ रहे हैं कि 'क्या सच में हेमा मालिनी मुस्लिम हैं? '
जन्म से ब्राह्मण हैं Hema Malini
दरअसल हेमा मालिनी का जन्म तमिल अयंगर ब्राह्मण परिवार में हुआ था, उनकी माता का नाम जया लक्ष्मी और पिता का नाम वीएसआर चक्रवर्ती था। wikipedia के मुताबिक वो हिंदू धर्म को ही पालन करती हैं। दरअसल उन्होंने साल 1980 में मशहूर एक्टर धर्मेंद्र से शादी की थी, वो उनकी दूसरी पत्नी हैं। धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर नाम की महिला से हुई थी, जिनसे उन्हें चार बच्चे दो बेटे और दो बेटियां ( सन्नी, बॉबी, विजिता और अजीता) हैं।
धर्मेंद्र और हेमा ने इस्लाम अपनाकर शादी की! (Hema Malini)
धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया और वो आज भी उनके साथ उनके घर में रहती हैं। अब हिंदू एक्ट के तहत धर्मेंद्र अभिनेत्री हेमा से दूसरी शादी तो कर नहीं सकते थे इसलिए ऐसी अफवाह थी कि धर्मेंद्र और हेमा ने इस्लाम अपनाकर शादी की थी।
हेमा मालिनी ने आयशा बीवी आर.चक्रवर्ती नाम रखा?
धर्मेंद्र ने अपना नाम दिलावर खान और हेमा मालिनी ने आयशा बीवी कर लिया था। इस शादी से कपल को दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। हालांकि इस बारे में हेमा और धर्मेंद्र ने कभी भी खुलकर बातें नहीं कीं।

मैं हिंदू, मेरा परिवार आर्य समाजी: धर्मेंद्र
साल 2004 में, एक राजनीतिक अभियान के दौरान, जब अफ़वाहें फिर से फैलने लगीं, धर्मेंद्र ने दावा किया था कि 'वह हिंदू हैं और उनका परिवार आर्य समाजी है।'
हेमा मालिनी के धर्म पर उठ रहे हैं सवाल
ये कोई पहला मौका नहीं है जब हेमा मालिनी को लेकर इस तरह की बातें हो रही हैं, अक्सर जब भी हेमा मालिनी किसी धार्मिक अनु्ष्ठान का हिस्सा बनती हैं तो उनके धर्म को लेकर बातें होने लगती हैं लेकिन इस बार उनके धर्म पर शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद ने सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसकी वजह से लोग सवाल कर रहे हैं, देखते हैं कि हेमा मालिनी इस बारे में प्रतिक्रिया देती हैं या नहीं।
क्या कहा था हेमा मालिनी ने, जिस पर भड़के शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर में कॉरिडोर बनाने का आदेश दिया है, जिस पर सांसद हेमा ने खुशी जताते हुए कहा था कि 'ये बड़ी अच्छी बात है, इससे भक्तों को लाभ होगा। दिन-प्रतिदिन भीड़ बढ़ने के कारण वो बांके बिहारी जी के दर्शन नहीं कर पाते थे लेकिन अब उन्हें दर्शन करने मे आसानी होगी।' इसी टिप्पणी पर शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद भड़क गए और उन्होंने सांसद के धर्म पर ही सवाल उठा दिए।













Click it and Unblock the Notifications