केजरीवाल ने ली चुटकी, कहा BJP के मनमोहन सिंह हैं हर्षवर्धन

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि क्या हर्षवर्धन दिल्ली में भाजपा के मनमोहन सिंह हैं? भ्रष्ट कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को केंद्र में अपना चेहरा बनाया है। मनमोहन कांग्रेस और अपनी सरकार में भ्रष्टाचार की जांच करने में नाकाम रहे हैं। भ्रष्ट भाजपा हर्षवर्धन को दिल्ली में अपना चेहरा बना रही है।
केजरीवाल ने कहा कि हर्षवर्धन ने इन सालों में नगरनिगम में भाजपा के भ्रष्टाचार को जांचने के लिए क्या किया? हर्षवर्धन की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि 2010 में हर्षवर्धन ने शीला दीक्षित की तारीफ करते हुए कहा था कि दिल्ली वाले खुशकिस्मत हैं कि शीला उनके पास हैं। अब वह उनके खिलाफ क्यों लड़ रहे हैं?












Click it and Unblock the Notifications