Train Cancelled List: कोहरे की मार! 23 से 26 दिसंबर के बीच 21 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें लिस्ट
Train Cancelled List December 2025: ठंड और घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देर से चल रही है और कई ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। इसी बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ सेक्शन में तकनीकी कार्य को लेकर जरूरी सूचना जारी की है।
रेलवे के अनुसार, डोंगरगढ़ सेक्शन में अप लाइन की अतिरिक्त लूप लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। जिसके चलते इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द रहेगा।

अगर आप भी इस रेल रुट पर यात्रा करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेट्स चेक कर लें....
21 ट्रेनें होंगी प्रभावित
रेलवे के मुताबिक, इस अपग्रेडेशन कार्य का असर रायपुर मंडल की 11 और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनों पर पड़ेगा। कुल मिलाकर 21 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। खासतौर पर इस रूट पर चलने वाली मेमू (MEMU) और पैसेंजर ट्रेनें ज्यादा प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रद्द ट्रेनों की सूची जरूर जांच लें और किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
Train Cancelled List: रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची
रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी:
- 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू - 27 दिसंबर
- 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू - 27 दिसंबर
- 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू - 27 दिसंबर
- 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू - 27 दिसंबर
- 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू - 27 दिसंबर
- 68711 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू - 28 दिसंबर
- 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू - 28 दिसंबर
- 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू - 28 दिसंबर
- 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू - 28 दिसंबर
- 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू - 28 दिसंबर
- 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू - 28 दिसंबर
- 68710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू - 29 दिसंबर
- 68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू - 27 दिसंबर
- 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू - 28 दिसंबर
- 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू - 26 दिसंबर
- 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू - 27 दिसंबर
- 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर - 27 दिसंबर
- 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर - 28 दिसंबर
- 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू - 27 दिसंबर
- 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू - 27 दिसंबर
- 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू - 28 दिसंबर
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर के जरिए जरूर जांच लें। साथ ही, यदि संभव हो तो वैकल्पिक ट्रेनों या अन्य साधनों से यात्रा की योजना बनाएं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह अपग्रेडेशन कार्य पूरा होने के बाद इस सेक्शन पर ट्रेन संचालन और अधिक सुरक्षित और सुचारु हो जाएगा। फिलहाल, यात्रियों को थोड़ी सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications