IRCTC scam: ED ने तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य के आवास पर दिल्ली में की छापेमारी

IRCTC scam Land for Jobs Case ED raids: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर भी छापेमारी की है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के दिल्ली वाले घर पर भी रेड हुई है।

IRCTC scam Land for Jobs Case ED raids

IRCTC scam Land for Jobs Case ED raids: आईआरसीटीसी घोटाला यानी रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य के दिल्ली स्थित आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की है। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से भूमि घोटाले के लिए नौकरियों से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले पूछताछ कर चुकी है। इसी मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कई स्थानों पर छापेमारी की।

15 से ज्यादा जगहों पर चल रही है छापेमारी

न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एनसीआर और बिहार में 15 से ज्यादा जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इनमें लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का दिल्ली आवास, मीसा भारती का घर, तेजस्वी यादव का आवास और पटना के करीबियों के घर पर भी रेड की गई है।

ईडी ने क्यों दर्ज किया केस

ईडी संदिग्धों के आवास, दफ्तर में छापेमारी कर रही है। ईडी ने इस मामले में लालू प्रसाद के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले का संज्ञान लेते हुए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दायर करने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत ये तलाशी ली है।

CBI भी कर रही केस की जांच

सीबीआई की एक टीम द्वारा नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद से पूछताछ के कुछ दिनों बाद ये छापेमारी की जा रही है। सीबीआई ने सोमवार को लालू प्रसाद की पत्नी, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी उनके पटना (बिहार) स्थित आवास पर पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। सीबीआई पहले ही लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत चार्जशीट दायर कर चुकी है। दिल्ली की एक अदालत ने पिछले महीने लालू प्रसाद और अन्य आरोपियों को 15 मार्च को पेश होने के लिए समन जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+