IRCTCE-Pantry Service: IRCTC ने शुरू की नई सर्विस, सीट पर ही मिलेगा लजीज़ व्‍यंजन,इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

IRCTCE-Pantry Service: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए एक नई पहल की है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने ई-पैंट्री सेवा शुरू की है, जिसके जरिए अब यात्री 25 प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनलाइन खाना और पानी ऑर्डर कर सकते हैं, जो सीधे उनकी सीट तक पहुँचाया जाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से उन ट्रेनों के लिए है, जहाँ टिकट में खानपान शामिल नहीं होता।

ई-पैंट्री सर्विस क्या है? कैसे यात्री कर सकते हैं फूड ऑर्डर

ई-पैंट्री सेवा IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध है। यात्री अपने पसंदीदा स्टैंडर्ड मील और 'रेल नीर' (पैकेज्ड पानी) का ऑर्डर टिकट बुक करते समय या बाद में "बुक टिकट हिस्ट्री" सेक्शन में जाकर कर सकते हैं। ऑर्डर कन्फर्म होने पर उन्हें SMS या ईमेल के माध्यम से एक मील वेरिफिकेशन कोड (MVC) प्राप्त होता है। यात्रा के दौरान, ट्रेन में मौजूद वेंडर को यह MVC दिखाने पर ऑर्डर किया गया भोजन सीधे सीट पर पहुँचा दिया जाएगा।

IRCTCE-Pantry Service

कौन यात्री उठा सकते हैं इसका सर्विस का लाभ?

यह सेवा उन यात्रियों के लिए उपलब्ध है जिनके टिकट कन्फर्म, RAC या आंशिक रूप से कन्फर्म हैं। विशेष रूप से उन ट्रेनों में यह सुविधा बेहद उपयोगी है जहाँ ट्रेन में खानपान की व्यवस्था नहीं होती। इसका उद्देश्य यात्रियों को साफ-सुथरा और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना और तकनीकी प्रगति के माध्यम से उनके यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना है।

किन ट्रेनों में ये सुविधा होगी उपलब्ध?

इस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट भारत की सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेनों में से एक, विवेक एक्सप्रेस (22503/04) पर सफलतापूर्वक संचालित किया गया था।

सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे अब 25 प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में लागू कर दिया गया है, जिनमें स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस, स्वर्णजयंती एक्सप्रेस, कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मंगला द्वीप एक्सप्रेस, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कई अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

यात्रियों को क्‍या होगा फायदा?

इस सेवा से यात्रियों को साफ-सुथरा और स्वच्छ भोजन सीधे सीट पर मिलने की सुविधा मिलती है। यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी के बिना खानपान उपलब्ध होता है और तकनीकी प्रगति के जरिए यात्रा अनुभव और भी बेहतर बनता है।

क्‍या अन्‍य ट्रेनों में भी शुरू की जाएगी से ई-पैंट्री सर्विस ?

IRCTC ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की प्रतिक्रिया और जरूरतों के आधार पर इस ई-पैंट्री सर्विस का विस्तार और अधिक ट्रेनों में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+