IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: कितने बजे शुरू होती है ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग? जल्दी करें रिजर्वेशन!
IRCTC Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025: त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही बिहार और पूर्वांचल में बसे लाखों परिवार अपने प्रियजनों का इंतजार करने लगते हैं। दिवाली और छठ पर घर लौटने का उत्साह इतना होता है कि दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, पुणे और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से हर साल ट्रेनों में अपार भीड़ उमड़ पड़ती है। टिकट मिलने की मारामारी आम बात बन जाती है और आखिरी समय में बहुत से लोग वेटिंग लिस्ट में फंस जाते हैं।
ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब लोग पहले से अपनी योजना बनाकर न सिर्फ दिवाली और छठ पर घर जाने की टिकट बल्कि वापसी की टिकट भी सुरक्षित कर सकते हैं। आज यानी 11 सितम्बर 2025 से रेलवे ने अग्रिम आरक्षण की सुविधा 10 नवम्बर 2025 (रविवार) तक के लिए खोल दी है। यानी जो लोग दिवाली और छठ पूजा पर घर जाना चाहते हैं, वे अब न केवल आने की टिकट बल्कि वापसी की टिकट भी पहले से सुरक्षित कर सकते हैं।

भीड़ के लिए तैयारियां और विशेष ट्रेनें
रेलवे को इस समय सबसे ज्यादा दबाव बिहार और पूर्वांचल रूट पर झेलना पड़ता है। इसलिए हर साल की तरह इस बार भी रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों की तैयारी कर रहा है। नियमित ट्रेनों के अलावा, जल्द ही दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। ये ट्रेनें कामकाजी शहरों से सीधी बिहार और पूर्वी यूपी तक चलाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: छठ-दिवाली पर मिलेगी कन्फर्म सीट! अभी कर लें आने-जाने के टिकट बुक
पिछले वर्षों की तरह, संभावना है कि नई दिल्ली, आनंद विहार, मुंबई, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, अहमदाबाद, पुणे और सूरत से सीधी विशेष ट्रेनें पटना, दरभंगा, छपरा, गोरखपुर और बनारस तक चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे भी लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिल सके।
IRCTC पर ट्रेन टिकट बुकिंग का समय
IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ट्रेन टिकट की अग्रिम बुकिंग रोजाना सुबह 8 बजे से शुरू होती है। यात्री ऑनलाइन कन्फर्म टिकट पाने के लिए समय पर लॉगिन कर सकते हैं। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बुकिंग शुरू होते ही सीटें तेजी से भर जाती हैं, इसलिए जो यात्री दिवाली और छठ जैसे बड़े अवसरों पर यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें सुबह 8 बजे के तुरंत बाद ही टिकट बुक करने की सलाह दी जाती है। IRCTC प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है, जिससे घर बैठे आसानी से टिकट बुक की जा सकती है।
तत्काल टिकट बुकिंग का समय अलग होता है। एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे से तत्काल बुकिंग शुरू होती है।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
त्योहार के मौसम में हर साल भारी भीड़ रहती है और आखिरी समय में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। कई बार यात्री वेटिंग लिस्ट में फंस जाते हैं और यात्रा असुविधाजनक हो जाती है। इस बार रेलवे ने पहले ही अग्रिम बुकिंग की सुविधा देकर यात्रियों को राहत दी है।
- अभी से अपनी यात्रा की योजना बनाकर टिकट कन्फर्म करा लें।
- घर लौटने के साथ-साथ वापसी की टिकट भी अभी बुक कर लें, ताकि बाद में परेशानी न हो।
- जिन ट्रेनों में भीड़ ज्यादा रहती है, उनमें सीट पाने का मौका केवल पहले बुक करने वालों को ही मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications